भारत मौसम विज्ञान विभाग के मासिक अनुमान के अनुसार, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है। यूपी में गुरुवार से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। पूर्व और पश्चिम के कई जिले इसकी चपेट में रहेंगे। यूपी में बुधवार को कई जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब रहा है। गाजियाबाद में 356, ग्रेटर नोएडा में 216, नोएडा में एक्यूआई 327 रहा। मौसम विज्ञानियों का अलर्ट है कि, यूपी के कई जिलों दिन में भी हल्का कोहरा छाए रहेगा। और अधिकतम तापमान के 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।