8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का 3-4 फरवरी को झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम के जानकार डॉ जेपी तिवारी ने बताया कि अभी चार दिन सर्द हवाएं लोगों को परेशान करेंगी और उसके साथ ही मौसम ठीक होना शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बदली और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे लोग चिंतित हो गए हैं ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Feb 2022, 11:49 PM IST

बीती 28 जनवरी से हुई धूप से जिलेवासियों को सर्दी से काफ़ी राहत मिली थी, लेकिन सोमवार से एक बार फिर कोहरे ने मौसम का मिजाज बदल दिया। जिससे लोगों को फिर कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा। एकबारगी तो जिले में कोहरे से कोल्ड डे की स्थिति बन गई थी। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता घट कर 10 मीटर तक रह गई। लेकिन दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग धूप होने के भी संकेत दे रहा है। मौसम जानकार डॉ जेपी तिवारी के अनुसार, बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ आंधी तूफान की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे लोग चिंतित हो गए हैं ।

2 फरवरी से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अभी फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद सुलतानपुर समेत राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम के जानकार डॉ जेपी तिवारी ने बताया कि अभी चार दिन सर्द हवाएं लोगों को परेशान करेंगी और उसके साथ ही मौसम ठीक होना शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बदली और बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : अगले 24 घंटे में शीतलहर का कहर, 3-4 फरवरी को झमाझम बारिश और ओले गिरने का मौसम अलर्ट

यूपी में सर्दी फिर से लौटेगी

कई राज्यों में सर्दी का कहर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि, अभी ठंड का सितम और बढ़ेगा, इतना ही नहीं यूपी के कई इलाकों में बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। विभाग का पूर्वानुमान है कि, उत्तर प्रदेश में सर्दी फिर से लौटेगी। बुधवार से कई इलाकों में फिर बारिश हो सकती है। इसी वजह से कई जगहों पर अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में और कमी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : अगले पांच दिन उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर का मौसम अलर्ट