राजधानी लखनऊ में साल के पहले दिन मौसम बेहद ठंडा था। जबरदस्त कोहरा छाया हुआ था। शनिवार सुबह आसमान से कोहरे में बूंदें बरस रही थी। रात में तेज हवाएं बहती रहीं। पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। आने वाले दो दिन शीतलहर का प्रकोप रहेगा।
लखनऊ. यूपी में मौसम करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि यूपी के कई जिलों में अगले दो दिनों तक शीत लहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। मैदानी इलाकों में, IMD ने न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने पर शीत लहर की भविष्यवाणी है। खासतौर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यह शीत लहर चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर भी शीत लहर घोषित की जाती है।
पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से यूपी में ठंड - बताया जा रहा है कि पहाड़ों की तरफ से आने वाली बर्फीली हवा के कारण शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। नए साल के पहले दिन के साथ शीतलहर का असर अगले कुछ दिन तक और रहेगा। डाक्टरों ने ठंड के चलते बुजुर्गों और बच्चों को संभलकर रहने की सलाह दी है।
तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना - राजधानी लखनऊ में साल के पहले दिन मौसम बेहद ठंडा था। जबरदस्त कोहरा छाया हुआ था। शनिवार सुबह आसमान से कोहरे में बूंदें बरस रही थी। रात में तेज हवाएं बहती रहीं। पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। आने वाले दो दिन शीतलहर का प्रकोप रहेगा। तराई इलाकों, पूर्वांचल और पश्चिम के हिस्सों का भी रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह के अंत तक तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वैसे लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा है।
यूपी में शीतलहर की स्थिति जानें - अगले 2 दिनों में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति की संभावना है। 2 जनवरी और तीन जनवरी को ठंडी हवाएं कंपकपा देंगी।
यूपी में तापमान की स्थिति जानें - पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2-6 डिग्री सेल्सियस के बीच है। पिछले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। अगले 5 दिनों में देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
झांसी-सुल्तानपुर में मध्यम कोहरा - पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रात-सुबह के वक्त आने वाले दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश में झांसी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मध्यम कोहरा (विजिबिलिटी 200 मीटर) होगा। उत्तराखंड में पंतनगर (50 मीटर) घना से बहुत घना कोहरा है।