लखनऊ

मई में हाफ स्वेटर वाली सर्दी, अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी और जोरदार बारिश का अलर्ट, गिरेगा पारा, नहीं बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बारिश-बदली और तेज आंधी का क्रम जारी रहेगा...
2 min read
• •
Updated: 7 May 2020, 10:09 AM IST
मई में हाफ स्वेटर वाली सर्दी, अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी और जोरदार बारिश का अलर्ट, गिरेगा पारा
मई में हाफ स्वेटर वाली सर्दी, अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी और जोरदार बारिश का अलर्ट, गिरेगा पारा

लखनऊ. राजधानी लखनऊ समेत के यूपी के कई जिलों में गुरुवार सुबह अचानक तेज आंधी शुरू हो गई और काले बादल घिर आए। प्रदेशभर के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। लखनऊ में काले बादलों के आसमान में छाने की वजह से सुबह का नजारा रात जैसा लगने लगा। फिर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को हल्की कपकपी महसूस हुई। कई घरों में तो बच्चों और बुजुर्गों ने हाफ स्वेटर तक पहन लिये। मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं में चक्रवात के प्रभाव के साथ पश्चिम बंगाल और अरब सागर की ओर से आ रही नम हवाओं के चलते मौसम का रुख बदला है। आने वाले दिनों कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। आंधी, बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे। जिसके चलते गर्मी कम होगी और पारा नीचे आएगा।

जारी रहेगा आंधी-बारिश का क्रम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहले मार्च की महीने तक ही पश्चिमी विक्षोभ आता था, लेकिन इस बार मई तक आ रहा है। अभी कुछ दिनों तक बारिश-बदली और तेज आंधी का क्रम जारी रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता की अगर मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में आंधी-बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों में भी बादल भी छाए रहेंगे। कई जगह जोरदार बारिश भी होगी और ओले भी गिरेंगे। जिसके चलते हल्की ठंड का एहसास होगा।

प्रदूषण कम होने का भी असर

इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों लॉकडाउन को भी मौसम के बदलने रुख का एक कारण बता रहे हैं। इनके मुताबिक पिछले कई दिनों से कारखानों के साथ वाहनों का संचालन बंद है। इस वजह से कार्बन उत्सर्जन भी काफी कम हो गया है। वातावरण में कार्बन डाईआक्साइड घटने से ग्रीन हाउस प्रभाव भी घट गया है और इसी वजह से मौसम में बदलाव हो रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का पैटर्न बदलने की एक वजह प्रदूषण कम होना भी है।

महसूस होगी हल्की ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है। ऐसे में पृथ्वी बहुत गर्म नहीं हो पा रही। इस बीच जैसे ही तापमान बढ़ता है, बारिश या आंधी से इसमें फिर गिरावट आ जाती है। मई महीने में अभी कुछ दिन बारिश-बदली और आंधी आएगी। आने वाले दिनों में भी बादली और कई जगह बारिश होने के चलते लोगों को सुबह और शाम ठंड महसूस होगी।

Updated on:
7 May 2020, 10:09 AM IST
Published on: