लखनऊ

Weather Alert: यूपी में होगी तेज बारिश, Orange Alert जारी, 2 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

लखनऊ व कानपुर समेत आसपास के जिलों में बादलों को आवाजाही के बीच कुछ बूंदा बांदी जारी है, तो वहीं कई क्षेत्रों में तो बाढ़ की स्थिति आ गई है।
less than 1 minute read
Aug 29, 2020
Weather Alert
Weather Alert

लखनऊ. लखनऊ व कानपुर समेत आसपास के जिलों में बादलों को आवाजाही के बीच कुछ बूंदा बांदी जारी है, तो वहीं कई क्षेत्रों में तो बाढ़ की स्थिति आ गई है। मौसम विभाग (Weather Department) के इस बीच अनुमान जताया है कि बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आगामी दिनों में बारिश होगी। खासतौर पर पश्चिमी यूपी में जहां मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी कर दिया है। पूर्वी यूपी के जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं बुंदेलखंड के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावना है।

हल्की से मध्य होगी बारिश-

कृषि मौसम वैज्ञानिक का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के व्लाक एवं जिला स्तर पर आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस कारण 29 अगस्त से 2 सितंबर के मध्य तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। लखनऊ व कानपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया है। पहली सितंबर तक इन जिलों में भी ऐसे ही तापमान रहेगा।

Published on:
29 Aug 2020 09:34 pm
Also Read
View All
UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

‘मायावती मेरी बड़ी बहन हैं, उनका सम्मान हमेशा रहेगा’, BSP से छुट्टी के बाद बोले पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा- जल्द लेंगे बड़ा फैसला

‘रातों-रात मेरे पर 60-70 मुकदमे लगा दिए,’, आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा हुईं भावुक! जानिए क्या कुछ कहा