30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Politics: ‘अखिलेश यादव कोई भी रथ निकालें, जनता का ‘विजय रथ’ NDA के साथ’, मंत्री संजय निषाद ने साधा निशाना

UP Politics: गोरखपुर में मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता का 'विजय रथ' और विकास यात्रा NDA के साथ है। उन्होंने सपा के पिछले कार्यकाल को लेकर भी सवाल उठाए।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshul Mehra

•

Sep 30, 2026

sanjay-nishad-on-akhilesh-yadav-pda-rath-yatra-nda

संजय निषाद का बड़ा बयान।(photo- x@ians)

UP Politics: गोरखपुर में उत्तर प्रदेशसरकार के मंत्रीसंजय निषाद ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चाहे कोई भी रथ निकालें, जनता का 'विजय रथ' और विकास यात्रा NDA के साथ है। संजय निषाद का यह बयान ऐसे समय आया है जब समाजवादी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत PDA रथ यात्रा को लेकर सक्रिय है।

'जनता का विजय रथ NDA के साथ'

संजय निषाद ने कहा कि अखिलेश यादव किसी भी तरह की यात्रा निकालें, जनता का 'विजय रथ' NDA के साथ है। उन्होंने NDA के साथ विकास यात्रा आगे बढ़ने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि जनता को विकास और काम के आधार पर अपना फैसला करना है।

सपा के पिछले कार्यकाल पर उठाए सवाल

मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के पिछले कार्यकाल को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सपा सत्ता में थी, तब उसे पिछड़े वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की याद नहीं आई। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में हुए कामों के बारे में जनता अच्छी तरह जानती है।

PDA रथ यात्रा को लेकर पहले भी हो चुकी है बयानबाजी

अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी पहले से जारी है। इससे पहले भी संजय निषाद ने यात्रा को लेकर कहा था कि इसे केवल सड़कों तक सीमित रखने के बजाय गांव और गरीबों के बीच ले जाना चाहिए।

क्या बोले मंत्री दयाशंकर सिंह?

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह भी अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा को लेकर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव खुद पीडीए को लेकर भ्रमित हैं और समय-समय पर इसकी अलग-अलग व्याख्या करते हैं। दयाशंकर सिंह ने कहा कभी PDA को पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक बताया जाता है तो कभी पंडित कहा जाता है। उन्होंने पीडीए को सिर्फ एक नारा बताते हुए इसे समाजवादी पार्टी की सोच नहीं बताया।

क्या बोले अजय राय?

इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अखिलेश की PDA रथ यात्रा को लेकर कह चुके हैं, चुनावी प्रचार के लिए कोई भी कहीं जा सकता है। हम अपना काम जरूर कर रहे हैं; हम लोगों के सुख-दुख में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। आज पूरा देश राहुल गांधी की ओर देख रहा है; वे देश से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठा रहे हैं और देश की लड़ाई लड़ रहे हैं।