लखनऊ

Weather Updates : मौसम विभाग का अलर्ट मार्च में पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा, झांसी रहा यूपी का सबसे गर्म शहर

Weather Updates मौसम का मिजाज बेहद तेजी से बदल रहा है। गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि मार्च में ही मई जून महीने जैसी गरमी दिखाने लगेगी। लू भी चल सकती है। वैसे तो आईएमडी ने पहले से ही संभावना जता रखी है कि, इस बार जबरदस्त गर्मी पड़ेगी।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2022, 12:24 PM IST
Weather Updates
Weather Updates

यूपी में जबदस्त गर्मी पड़ रही है। मार्च महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार झांसी रहा। रविवार को झांसी यूपी में सबसे ज्यादा गर्म तो रहा ही साथ ही इस सीजन का भी सबसे ज्यादा गर्म दिन भी रहा। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में जबरदस्त गर्मी पड़ने वाली है। मार्च महीने में अभी दस दिन बाकी है। पर संभावना है कि तापमान तेजी से बढ़ जाएगा। और गर्मी मई-जून महीने की तरह से पड़ने लगे।

झांसी में रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन

यूपी में रविवार को झांसी सबसे ज्यादा गर्म रहा। झांसी का रविवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ताज्जुब की बात यह है कि, ये इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान भी 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस महीने पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यूपी के दूसरे नम्बर का गरम शहर रहा आगरा

अब अगर दूसरे गरम शहर की बात करें तो झांसी के बाद आगरा 39.4 डिग्री सेल्सियस के बाद सबसे अधिक गर्म रहा। इसके बाद नम्बर आता है, प्रयागराज 39 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी 39 डिग्री सेल्सियस पर अधिकतम पारा पहुंचा।

मौसम अलर्ट, झांसी का तापमान 40.5 डिग्री पहुंचेगा

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मुकेश चंद ने बताया कि, झांसी में इस महीने अधिकतम पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यूपी के टॉप-10 गर्म जिले
जनपद अधिकतम तापमान
झांसी - 39.7
आगरा - 39.4
प्रयागराज - 39.0
वाराणसी - 39.0
कानपुर - 38.8
सुल्तानपुर - 37.6
बस्ती - 37.5
हमीरपुर - 37.2
बलिया - 36.9
हरदोई - 36.5 ।

Published on: