लखनऊ

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले तीन दिनों में न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक गिरने के आसार

- मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, राजधानी लखनऊ सहित पूरे यूपी में आखिरी हफ्ते से पहले ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। आगामी हफ्ते में मौसम में शुष्कता रहेगी। प्रदेशभर में कोहरा रहेगा जिसकी वजह से ठंड बढ़ेगी।

less than 1 minute read
Dec 14, 2021
मौसम विभाग का अलर्ट, अगले तीन दिनों में न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक गिरने के आसार

लखनऊ. यूपी में दिसम्बर माह के दो हफ्ते निकाल गए। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, राजधानी लखनऊ सहित पूरे यूपी में आखिरी हफ्ते से पहले ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। अगले हफ्ते से तापमान लुढ़क सकता है। जिस वजह से ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। अभी तक सिर्फ सुबह-शाम ही ठंड का एहसास हो रहा है। जबकि दिन में तापमान लगभग सामान्य रह रहा है।

मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, आगामी हफ्ते में मौसम में शुष्कता रहेगी। प्रदेशभर में कोहरा रहेगा जिसकी वजह से ठंड बढ़ेगी। साथ ही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक गिरने के आसार हैं।

लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री :- लखनऊ का सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है। शहर का औसत एक्यूआइ 236 पर दर्ज किया गया है।

तालकटोरा की सबसे खराब हवा :- वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआइ मापने के लिए लखनऊ के छह अलग-अलग स्थानों पर प्रदूषण मापक यंत्र लगाए गए हैं। इस यंत्र की रिपोर्ट के अनुसार, तालकटोरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे खराब दर्ज हुआ है। यहां पर एक्यूआइ का स्तर 341, लालबाग में एक्यूआइ का स्तर 293, रायबरेली रोड स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 248, गोमती नगर में 207, सेंट्रल स्कूल अलीगंज में 186 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट एक में एक्यूआइ का स्तर 141 पर दर्ज किया गया है।

एक्यूआइ मानक :-

शून्य और 50 :- अच्छा,
51 और 100 :- संतोषजनक
101 और 200 :- मध्यम
201 और 300 :- खराब
301 और 400 :- बहुत खराब
401 और 500 :- गंभीर।

Published on:
14 Dec 2021 12:01 pm
Also Read
View All