लखनऊ

मौसम विभाग का पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, यूपी में 25-27 दिसम्बर को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में ठंड से मामूली राहत मिल सकती है पर उसके बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। कुछ पश्चिमी विक्षोभ तैयार हैं इससे 25 से 27 दिसम्बर तक बदली हो सकती है।

2 min read
Dec 21, 2021
Weather Forecast News Today Live Updates

लखनऊ. मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार होने से अगले दो-तीन भारी ठंड पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही अलर्ट किया है कि, 25 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक बदली हो सकती है। और कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। कई राज्यों में शीतलहर से पारा काफी लुढ़क गया है। दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के जिलों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

दस से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम- उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में दस से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में सबसे ठंडा जिला मुजफ्फरनगर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लखनऊ में इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन ऐसी स्थिति बनी रहेगी। तापमान में गिरावट होगी।

यूपी में सबसे ठंडा जिला रहा मुजफ्फरनगर - मौसम विभाग का लखनऊ केंद्र राज्य के 32 सेंटरों से रिकॉर्ड इकट्ठा करता है। इनमें सभी जगह बीती रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मुजफ्फनगर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और मेरठ में 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। फुरसतगंज, बरेली, शाहजहांपुर और नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ चार दिन से चल रही है शीतलहर - लखनऊ बीते चार दिनों से शीतलहर की चपेट में है। रविवार से न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस था, मंगलवार को यह 5.3 डिग्री तक लुढ़क गया। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस था, मंगलवार को चार डिग्री बढ़कर यह 22.3 डिग्री सेल्सियस हो गया।

कुछ पश्चिमी विक्षोभ तैयार हैं, मौसम विभाग का अलर्ट - मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में ठंड से मामूली राहत मिल सकती है पर उसके बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। कुछ पश्चिमी विक्षोभ तैयार हैं इससे 25 से 27 दिसम्बर तक बदली हो सकती है।

कहां कितना पारा (डिग्री सेल्सियस में)

मुजफ्फरनगर 2.2
मेरठ 2.8
कानपुर 04
बरेली 04
शाहजहांपुर 04
नजीबाबाद 04
फुरसतगंज 04
फतेहगढ़ 4.3
वाराणसी 4.8

Published on:
21 Dec 2021 11:17 pm
Also Read
View All