लखनऊ

यूपी में अब सूरज के तेवर होंगे तल्ख, 17 मार्च तक तापमान 38 डिग्री पहुंचने का मौसम अलर्ट

Weather Updates भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। साथ ही अगले 4 से 5 दिनों के अंदर तापमान में भी काफी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
less than 1 minute read
Mar 12, 2022
 Weather alert
Weather alert

सर्दी के मौसम ने उत्तर प्रदेश को अलविदा कहा। और अब गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। रोजना बढ़ रहे तापमान ने यह जता दिया है कि, इस बार जोरदार गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। साथ ही अगले 4 से 5 दिनों के अंदर तापमान में भी काफी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 16 मार्च तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच सकता है।

तेजी से बढ़ रही गर्मी

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, महोबा, झांसी, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर जिलों में धूप का असर अधिक होने की वजह से इन जिलों में गर्मी भी तेजी से बढ़ रही है।

रातें अभी ठंडी है पर ज्यादा दिन नहीं

लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ, आगरा में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके बावजूद हवाएं चलने की वजह से रातें अभी ठंडी है। पर यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। शीघ्र ही तापमान पलटी मारेगा, और तीव्र गति से बढ़ेगा। इन शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में औसत 76 रिकॉर्ड किया गया है।

लखनऊ का मौसम अपडेट

यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए मौसम विभाग ने बताया कि, यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर 17 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 33 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार सुबह मौसम कुछ ठंडा था उसके बाद मौसम गरम हो गया। सूरज अपने पूरे शबाब रहा।

Updated on:
12 Mar 2022 05:51 pm
Published on:
12 Mar 2022 05:51 pm