यूपी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। पिछले एक सप्ताह से गुलाबी ठंड गायब हो गई है और गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रह सकती है। मार्च के महीने की शुरुआत से ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ चुका है। और ऐसी संभावना है कि, यूपी में मौसम का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस होने वाला है। मंगलवार को दिन में मौसम शुष्क रहा। उत्तर प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक गरमी बहराइच और दूसरे नम्बर पर बस्ती में दर्ज की गई।