8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: यूपी में इस हफ्ते बढ़ेगा तापमान पर इस दिन होगी झमाझम बारिश

Weather Updates वैसे तो पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। दूसरी तरफ इस हफ्ते तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग अपडेट के अनुसार, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में 9 मार्च को बारिश की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 7 Mar 2022, 10:51 PM IST

weather_forecast_mp_rain_alert.png

Weather forecast

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग अपडेट के अनुसार, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में 9 मार्च को बारिश की संभावना है। वैसे तो पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। दूसरी तरफ इस हफ्ते तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है। मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। जिस वजह से सर्दी में लगातार कमी आ रही है। इसके बावूजद सुबह-शाम अभी भी ठंड महसूस होती है। उत्‍तर प्रदेश का मौसम लगातार बदला रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी प्रदेशों के मौसम में बदलाव का असर उत्‍तर प्रदेश के सीमावर्ती हिस्‍सों के साथ ही पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी देखा जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान डबल डिजिट में पहुंच चुका है। कड़कड़ाती ठंड और कोहरे का सितम अब लगभग समाप्‍त हो चुका है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 तो न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

मेरठ, आगरा के लिए मौसम अलर्ट

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, पश्चिमी यूपी खासतौर से मेरठ, आगरा 9 मार्च को बारिश की संभावना है। वैसे तो पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढ़ें : फिर बदलेगा मौसम, 6-7 मार्च को यूपी के इन जिलों में बारिश का मौसम अलर्ट

इन जिलों में मौसम रहेगा साफ

लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर और अयोध्या के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि, पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। इन जिलों में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सुलतानपुर में अगले 7 दिनों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी

सुलतानपुर में अगले 7 दिनों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके पहले करीब एक हप्ते पूर्व भी जिले में हल्की बूंदाबांदी हो चुकी है। इतना ही नहीं है अगले 24 घंटों में देश के कई प्रदेशों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जारी हुआ है।