8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर बदलेगा मौसम, 6-7 मार्च को यूपी के इन जिलों में बारिश का मौसम अलर्ट

Weather Updates यूपी समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी में 6 मार्च और सात मार्च को पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है। यूपी के मध्य क्षेत्र के कानपुर, औरैया, इटावा में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 5 Mar 2022, 10:01 PM IST

फिर बदलेगा मौसम, 6-7 मार्च को यूपी के इन जिलों में बारिश का मौसम अलर्ट

फिर बदलेगा मौसम, 6-7 मार्च को यूपी के इन जिलों में बारिश का मौसम अलर्ट

यूपी समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी में 6 मार्च और सात मार्च को पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है। यूपी के मध्य क्षेत्र के कानपुर, औरैया, इटावा में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने दबाव के क्षेत्र की वजह से मौसम में परिवतर्न हो रहा है। लखनऊ और उसके आस-पास के जिलों में तेज और ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। ये हवाएं पांच मार्च शाम से जारी है। इसके अलावा यूपी के कई हिस्सों मे आंशिक या पूरी तरह से बादल छाए रहेंगे।

आने वाले पखवारे बढ़ने लगेगी गर्मी

मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि, फरवरी माह के दूसरे पखवारे से गलन का असर खत्‍म होने के बाद से गर्मी का दिन प्रतिदिन असर होता जा रहा है। आने वाले पखवारे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्‍यूनतम 20 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इसकी वजह से मौसम में गर्म हवाओं का असर नजर आने लगेगा।

यह भी पढ़ें : Weather Update: यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में अफगानिस्‍तान तक पश्चिमी विक्षोभ का असर पहुंचा है। पछुआ हवाओं का जोर रहा तो इसका असर पूर्वांचल तक पहुंचेगा। वहीं दूसरी ओर अरब सागर की हवाओं ने अगर असर दिखाया तो बादलों की यह सक्रियता पहाड़ों की ओर मुड़ जाएगी और इसका पूर्वांचल में मामूली ही असर नजर आएगा।

यह भी पढ़ें : एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटे

वैसे यूपी में उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आज हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटे थी।