बिजली विभाग में लापरवाही की हद है। पहले गलत बिजली का बिल देना फिर उसके बाद उपभोक्ता के साथ बदतमीजपूर्ण व्यवहार करना। धमकी देना। बिजली कर्मियों की ऐसी ही एक हरकत की वजह से एक मासूम लड़का इतना डर गया कि, उसे अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा। अपनी अंतिम समय तक वह अपने पिता से गिड़गिड़ाता रहा और कहता रहा कि, ..पापा मेरी दवा मत कराइए, पहले बिल जमा करिए। जिसने भी इस दर्दनाक वाकए को सुना वहीं सदमें में आ गया। और जीभर कर बिजली कर्मचारियों को लानत भेजी। बिजली विभाग के ऐसे ही रुख से परेशान होकर बेहद नाराजगी के लहजे में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विद्युत उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल देने पर यूपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट कहाकि, विद्युत उपभोक्ताओं को गलत व फर्जी बिल भेजना आपराधिक कृत्य है। इसके लिए हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब तलब किया है।