8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन पर बैठ मस्ती से मूंगफली खाने वाले यह शख्स यूपी डीजीपी थे, चौंक गए न

UPDGP sulkhan singh इस तस्वीर को देख कर आपको कुछ याद आ रहा है। थोड़ा दिमाग पर जोर डालिए। पहचान गए। जी... जमीन पर बैठे मस्ती से मूंगफली खाने वाले यह सुलखान सिंह है। जो एक वक्त यूपी पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी थे। यानि डीजीपी सुलखान सिंह। चौंक गए न।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Mar 2022, 12:03 AM IST

जमीन पर बैठ मस्ती से मूंगफली खाने वाले यह शख्स यूपीडीजीपी थे, चौंक गए न

जमीन पर बैठ मस्ती से मूंगफली खाने वाले यह शख्स यूपीडीजीपी थे, चौंक गए न

इस तस्वीर को देख कर आपको कुछ याद आ रहा है। थोड़ा दिमाग पर जोर डालिए। पहचान गए। जी... जमीन पर बैठे मस्ती से मूंगफली खाने वाले यह सुलखान सिंह है। जो एक वक्त यूपी पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी थे। यानि डीजीपी सुलखान सिंह। चौंक गए न। आपको अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हो रहा होगा कि इतना बड़ा अधिकारी किस बेफिक्री से जीवन के मजे ले रहा है। मूंगफली लिफाफे में हैं और हाथ में कागज पर नमक रख मूंगफली खा रहा है। इस दौर में जब एक छोटा चपरासी भी अपनी हैसियत का बखान करने में पीछे नहीं रहता है, ऐसे वक्त यह तस्वीर सबके आंखें खोल सकती है।

यह भी पढ़ें : मिसाल : चंबल के बीहड़ों की पगडंडियों को प्रैक्टिस ट्रेक बना किसान की बेटी बन गई राष्ट्रीय स्तर की एथलीट

ऐसे ईमानदार अफसर अब कहां है?

हुआ यह कि ट्विटर के एक यूजर ने उनकी इस तस्वीर को पोसट कर दिया। जिसमें उसने लिखा कि, ऐसे ईमानदार अफसर अब कहां है? यूपी के डीजी पुलिस रहे सुलखान सिंह। बांदा मेडिकल कालेज परिसर में घास पर पालथी मार, मूंगफली खा रहे हैं। अक्सर इन्हे ऑटो पर चलते देखा जा सकता है। आज भी गांव में इनका घर छप्पर वाला है। सिंह साहब की निष्कलंक सेवा को दिल से सैल्यूट!

पत्रकार पंकज झा शेयर की कुछ यादें

मशहूर पत्रकार पंकज झा ने जब इस ट्विट को देख तो अपने पर काबू न रख सके और उसे रिट्विट कर दिया। और कुछ यादें शेयर करते हुए लिखा कि, लखनऊ के पुराने वाले डीजीपी ऑफिस में एक सीनियर #IPS अफ़सर के रिटायर होने पर फ़ेयरवेल पार्टी रखी गई थी। सुलखान सिंह भी इस दावत में थे। जब वे बाहर निकले तो डीएसपी रैंक के अधिकारी ने पूछा आपकी गाड़ी का नंबर क्या है तो वे बोले #Ola टैक्सी बुक किया है आता हूी होगा।

सुलखान सिंह की सादगी दिल जीतने वाली

एक ओर प्रशानिक अधिकारी अपने रुआब और सरकारी सुविधाओं की चकाचौंध से दूसरों को अपने दबाब में लेते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश का एक अफसर सादगी, ईमानदारी शालीनता की मिसाल पेश कर रहा है। सुलखान सिंह यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सुलखान सिंह यूपीडीजीपी के पद से 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्ति हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर अधिकारी सुख सुविधाओं से लैस लग्जरी का जीवन जीते नजर आते हैं। ऐसे में सुलखान सिंह की यह सादगी दिल जीतने वाली है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या डीएम के अस्थाई आवास के बोर्ड का तीन बार बदला गया रंग, इंजीनियर सस्पेंड

कई यूजर ने उठाया प्रश्न

इसके अलावा कई यूजर ने उनकी ईमादारी पर शक नहीं किया पर छ्प्पर वाले घर को पक्का नहीं बनवाने पर प्रश्न उठाया।