8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या डीएम के अस्थाई आवास के बोर्ड का तीन बार बदला गया रंग, इंजीनियर सस्पेंड

Ayodhya DM residence board अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार इस मामले में अपनी नाराजगी दिखाते हुए पीडब्ल्यूडी के जेई अजय कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, रंग बदलने को राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है। पीडब्ल्यूडी के बोर्ड हरे रंग के ही होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 5 Mar 2022, 1:09 PM IST

अयोध्या डीएम के अस्थाई आवास के बोर्ड का तीन बार बदला गया रंग, इंजीनियर सस्पेंड

अयोध्या डीएम के अस्थाई आवास के बोर्ड का तीन बार बदला गया रंग, इंजीनियर सस्पेंड

अयोध्या का डीएम आवास पिछलेे 36 घंटों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग खूब चुटकियां ले रहे हैं। और कमेंट कस जा रहे हैं। मामला कुछ यूं हुआ कि, डीएम का आवास मरम्मत किया जा रहा है। डीएम साहेब इस वक्त पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में डेरा डाले हैं। डीएम के इस अस्थायी आवास पर डीएम आवास का बोर्ड लगा हुआ था। पहले केसरिया रंग का था, फिर भी इसे बदलकर हरे रंग का कर दिया गया। जब कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक चश्मे से देखना शुरू किया तो फिर से इसे केसरिया रंग में बदल दिया गया। पर जब सोशल मीडिया में खूब हो हल्ला हुआ तो अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार इस मामले में अपनी नाराजगी दिखाते हुए पीडब्ल्यूडी के जेई अजय कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, रंग बदलने को राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है। पीडब्ल्यूडी के बोर्ड हरे रंग के ही होते हैं।

पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता निलंबित, जांच के आदेश

अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने बोर्ड बदलने के मामले में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अजय कुमार शुक्ला को निलंबित कर दिया है। उन्होंने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना बोर्ड बदलवाया था। उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के तहत उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान शुक्ला कार्यालय, मुख्य अभियंता, अयोध्या से संबद्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022 : मैं अयोध्या हूं... रामनगरी चुपचाप सुन रही भविष्य का आहट, 27 को तय होगी मुस्कराहट

अयोध्या डीएम आवास है निर्माणाधीन

अयोध्या का डीएम आवास सितंबर 2021 से निर्माणाधीन है। अंग्रेजों के समय के बने इस आवास को अब नए सिरे से बनाया जा रहा है। अयोध्या डीएम लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में रह रहे हैं और यहीं इनका कैंप कार्यालय भी है। इस अस्थाई आवास के साइन बोर्ड के रंग को महज 36 घंटों में तीन बार बदला गया है।

यह भी पढ़ें : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण के मतदान से पहले पूर्वांचल में गैंगवार

अब सब हैं खुश

डीएम नीतीश कुमार के संज्ञान में जब यह मामला आया तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बोर्ड का रंग हरा होने पर हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास ने इसे भाजपा के खिलाफ साजिश बताकर चुनाव आयोग से डीएम अयोध्या और अन्य दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पर अब सब खुश हैं।
हालांकि गेट पर एक ओर लोक निर्माण विभाग का हरे रंग का बोर्ड लगा हुआ है।