चुनाव 2022 के तीसरे चरण के लिए आज रविवार को सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी। इस चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें 13 सुरक्षित सीटें शामिल हैं। इस चरण में 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा। इस चरण में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं। सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, राम नरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव, नीलिमा कटियार कल्याणपुर, शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर, सिरसागंज सीट पर मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। कानपुर की किदवईनगर सीट से कांग्रेस के अजय कपूर, सीसामऊ सीट पर सपा के हाजी इरफान सोलंकी, फर्रुखाबाद सीट से लुईस खुर्शीद कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। बसपा छोड़कर भाजपा में आए रामवीर उपाध्याय सादाबाद से फिर मैदान में हैं।