लखनऊ

मौसम विभाग का पश्चिमी यूपी में 35 किमी प्रति घंटा रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट

Weather Update Today मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अगले तीन दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटा रफ्तार से तेज हवा चलेगी। ईरान के आसपास के पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 अप्रैल तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में देखा जा सकता है। पश्चिमी यूपी में 21 अप्रैल, 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती है।

2 min read
Apr 19, 2022

मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अगले तीन दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटा रफ्तार से तेज हवा चलेगी। ईरान के आसपास के पश्चिमी विक्षोभ का असर 21 अप्रैल तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में देखा जा सकता है। पश्चिमी यूपी में 21 अप्रैल, 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी लखनऊ का मौसम जबरदस्त गरम है। पर मंगलवार सुबह कुछ मौसम ठंड रहा पर सुबह के दस बजने के बाद गरमी अपने चरम पर पहुंच गई। मंगलवार 19 अप्रैल को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

इन जिलों में बढ़ा तापमान

बीते 24 घंटे में वाराणसी, आगरा, लखनऊ और प्रयागराज मंडल में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा। गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, मेरठ और कुछ अन्य स्थानों पर दिनभर चक्रवाती हवा का असर देखा गया।

लखनऊ के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक राजधानी का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

अप्रैल में अधिकतम तापमान

अप्रैल 2021- 41 डिग्री सेल्सियस (28 अप्रैल)
अप्रैल 2020- 38 डिग्री सेल्सियस (13 अप्रैल)
अप्रैल 2019- 42 डिग्री सेल्सियस (29 और 30 अप्रैल)
अप्रैल 2018- 42 डिग्री सेल्सियस (16 से 19 अप्रैल)
अप्रैल 2017- 43 डिग्री सेल्सियस (एक,15,19 और 29 अप्रैल)

Published on:
19 Apr 2022 05:11 pm
Also Read
View All