लखनऊ

UP Weather News : यूपी में कल से फिर आंधी-पानी के लिए रहें तैयार, जानिए कहां-कहां होगी तूफानी बारिश ?

UP Weather News : यूपी में अभी आंधी और बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में यूपी के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है।

2 min read
Apr 27, 2023
Weather change again in UP from tomorrow

UP Weather News : यूपी में अभी आंधी और बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में यूपी के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है। गर्मी से राहत का दौर फिलहाल जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। शहर में 28 अप्रैल या इससे पहले फिर आंधी-पानी के आसार हैं। मई के प्रथम सप्ताह में तपिश भरी गर्मी के आसार कम है।

बुधवार को निकली धूप, लेकिन कम रहा गर्मी का असर
बुधवार को दिन-रात के तापमान में वृद्धि तो हुई लेकिन धूप में तेजी नहीं रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.4 से बढ़कर 35.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। 05.2 डिग्री से अधिक तापमान चढ़ने के बावजूद यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। इसी तरह रात का पारा 02.8 डिग्री बढ़कर 17.8 डिग्री पहुंच गया।

यह सामान्य से 05.6 डिग्री कम रहा। अधिक नमी से मिल रही है राहत नमी का अधिकतम प्रतिशत 69 और न्यूनतम 28 रहा है। रविवार को तूफानी आंधी-बारिश का असर है कि उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने के बावजूद अभी तक हवा शुष्क नहीं हुई है।

28 के बाद फिर बदलेगा मौसम
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि वैसे मौसम में कभी भी बदलाव आ सकता है लेकिन विक्षोभ की ताजा स्थिति को देखते हुए शुक्रवार से आंधी-पानी की संभावना है। यह दौर दो से तीन दिन जारी रह सकता है। 28 के बाद फिर मौसम बदलेगा। आंधी-पानी की पूरी संभावना है। आईएमडी ने भी अलर्ट किया है।

आज भी कुछ जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बृहस्पतिवार को कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। आज 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंशहर, हापुड, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में अधिकतम तापमान इस समय 35 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

Published on:
27 Apr 2023 08:50 am
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो