लखनऊ

Weather update: मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert, 23 व 24 दिसंबर को होगी भीषण सर्दी

लन भरी ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
less than 1 minute read
Dec 22, 2020
WEST BENGAL WEATHER---कोलकाता समेत कई जिले कोहरे के आगोश में
WEST BENGAL WEATHER---कोलकाता समेत कई जिले कोहरे के आगोश में

लखनऊ. क्रिसमस (Christmas Day) करीब आते-आते ठंड (Cold) ने भीषण रूप ले लिया है। गलन भरी ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा। तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और बताया है कि दोनों दिन भीषण सर्दी होगी।

भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र, लखनऊ ने अगले दो दिनों 23 व 24 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि पूर्वी व पश्चिम यूपी में शीत लहर व सुबह के वक्त घना कोहरा पड़ने का अनुमान है। सुबह कुछ स्थानों पर छिछला से मध्यम घना कोहरा पड़ेगा। बाकी समय मौसम सामान्यतःशुष्क रहेगा।

अगले 24 घंटे कैसे रहेगा मौसम-

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे को लिए मौसम विभाग का कहना है कि मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत दिन तथा शीत लहर की सम्भावना है तथा कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। बुधवार सुबह मध्यम से घना कोहरा पड़ने की संभावाना है। अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Published on:
22 Dec 2020 09:33 pm
Also Read
View All
जेन-अल्फा के प्रदर्शन के बाद एक्शन में योगी सरकार, सर्वोदय स्कूलों में पारदर्शी प्रबंधन के आदेश

Weather News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए किन जिलों में रहेगा बाढ़ और जलभराव का खतरा

‘देवी-देवता किसी एक के नहीं, मंदिर में जातिगत भेदभाव गंभीर मुद्दा’, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान

‘स्त्री : देह से आगे’ विषय पर मंथन, पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने समझाए भारतीय परंपरा और संस्कारों के मायने

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा कौन थीं? बहन तूल‍िका को आखिर क्यों मारा; लखनऊ हत्याकांड का अपडेट