लखनऊ

Lockdown: यूपी में सप्ताहिक बंदी के लिए निर्देश जारी, सीेएम ने की बैठक

यूपी में अब हर वीकेंड लॉकडाउन (Lockdown) लगेगा। यूपी सरकार (UP Government) ने आज इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। रविवार को सीएम योगी अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा भी की।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2020, 8:37 PM IST
Weekly Lockdown
Weekly Lockdown

लखनऊ. यूपी में अब हर वीकेंड लॉकडाउन लगेगा। यूपी सरकार ने आज इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। रविवार को सीएम योगी अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा भी की। इसमें तय हुआ कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे व शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बन्दी रहेगी। साप्ताहिक बन्दी के दौरान सभी बाजारों की स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन के लिए विशेष कार्यक्रम चलेगा। सीएम योगी ने औद्योगिक इकाइयों को शनिवार व रविवार को अपने यहां सेनिटाइजेशन का कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस-वे, डैम इत्यादि तथा बाढ़ के दृष्टिगत तटबन्धों की मरम्मत के कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निरन्तर किए जाएं।

अब प्रतिदिन हो 50 हजार जांचे-

कोविड-19 के दृष्टिगत इससे बचाव के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। कोविड-19 से रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में घर-घर पहुंचकर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार टेस्टिंग प्रतिदिन करने के निर्देश दिए गए हैं। कानपुर नगर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया व वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ में स्थिति चिंताजनक-

कोरोना के प्रभाव को देखते हुए माना जा रहा है कि यह नीति लंबे समय तक चलेगी। वैसे सप्ताहिक बंदी दौरान भी जिला स्तर पर डीएम को नियम बनाने की छूट दी गयी है। वह बाजार को लेकर नियम बना सकते हैं। लखनऊ की बात करें तो यहां की स्थिति भी चिंताजनक है। प्रतिदिन 100 के औसत से मामले सामने आ रहे हैं। नए-नए क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में तब्दील हो रहा है।

Published on: