लखनऊ

UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय जल्द बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ मंडल के मौसम में तेजी से होगा बदलाव, तीन से चार दिनों में बारिश हो सकती हैं। आइये जानते है मौसम का हाल

less than 1 minute read
May 03, 2024

लखनऊ में इस सप्ताह पश्चिमी विछोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 4  और 5  दिनों तक बादलों का आवागमन बना रहेगा। इससे तापमान में भी कमी आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सात मई से मौसम का मिजाज बदलेगा। 7  और 8 को दिन में बादल रहेंगे और हल्की बरसात की भी संभावना है। 

बादल और बरसात फसलों को पहुंचा सकते है नुकसान 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन से मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है। पूरे दिन बादलों का आवागमन बना रहता है। राजधानी  लखनऊ में भी विक्षोभ का असर दिखने लगा हैं। इसके कारण तापमान में नरमी रही। तीन दिन पहले तक तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक अधिक होने लगा था। बादलों के असर से यह लगभग सामान्य स्थिति में आ गया है। बादलों के असर से गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन इस समय के बादल और बरसात फसलों के लिए काफी हानिकारक रहती है।

Published on:
03 May 2024 08:52 am
Also Read
View All

अगली खबर