लखनऊ

अगर युद्ध हुआ तो यूपी क्या करेगा? पढ़िए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद अब देश में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। इसको देखते हुए यूपी हर मोर्चे पर तैयार है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 May 2025, 1:42 PM IST
UP Defence, opretion Sinddor

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद अब देश में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। सेनाएं अलर्ट पर हैं और पूरा देश तैयारी में जुटा है। इस हालात में उत्तर प्रदेश की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। क्योंकि यूपी सिर्फ एक बड़ा राज्य नहीं, बल्कि देश की सैन्य सप्लाई चेन की रीढ़ बनता जा रहा है।

एक्सप्रेसवे बनेंगे सेना की ताकत

उत्तर प्रदेश में बने हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे अब सेना के लिए फास्ट ट्रैक सप्लाई रूट बन चुके हैं।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे ,आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ,गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से हथियार, सैनिक और राहत सामग्री बहुत तेज़ी से सीमा के पास पहुंचाई जा सकती है। इन सभी एक्सप्रेसवे पर समय समय पर सेना ने अभ्यास भी किए ताकि युद्ध की परिस्थिति में इनका उपयोग किया जा सके।

CM योगी ने किया अलर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश के लिए हर स्तर पर खड़ा है। हमारी डिफेंस इंडस्ट्री और जनता, दोनों युद्ध के लिए तैयार हैं। वहीं, राज्य सरकार ने जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य सेवाएं और आपदा प्रबंधन विभाग को भी तैयार रहने को कहा है ताकि किसी भी स्थिति में जनता को सहूलियत और सेना को सपोर्ट दिया जा सके।

यूपी अब सिर्फ राजनीतिक नहीं, सामरिक ताकत का भी केंद्र बन चुका है। और यही है भारत की आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति की असली तस्वीर। अगर युद्ध होता है, तो उत्तर प्रदेश सिर्फ सैनिक नहीं भेजेगा, बल्कि हथियार बनाएगा, संचार चलाएगा, ड्रोन सप्लाई करेगा और एक्सप्रेसवे से सेना को सीमा तक पहुंचाएगा।

Updated on:
9 May 2025, 1:42 PM IST
Published on: