
लखनऊ में आज का LSG vs RCB मैच कैंसिल।
लखनऊ में आज LSG VS RCB के बीच 7.30 बजे से मुकाबला होना था। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते BCCI ने लीग के सभी मैच कैंसिल कर दिए हैं। अभी लीग के 12 मैच होने बाकी हैं। BCCI ने नई तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया है। बताया जा रहा 45 हजार टिकटों की बिक्री हुई थी। दर्शकों का पैसा आनलाइन और आफलाइन दोनों तरीकों से रिफंड किया जाएगा।
पाकिस्तान ने 8 मई की रात करीब 8.30 बजे भारत के जम्मू, पंजाब और राजस्थान की बॉर्डर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया। भारत में इस दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा था।
पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। तभी मैदान की फ्लडलाइट्स को बंद कर दिया गया और दर्शकों को घर भेजा गया। युद्ध की स्थिति को देखते हुए शहर में ब्लैकआउट किया गया और मैच रद्द कर दिया। यह लीग स्टेज का 58वां मैच था।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है, तब क्रिकेट चल रहा है.’ उन्होंने लीग को फिलहाल रोके जाने की पुष्टि की है. आईपीएल के इस सीजन का समापन 25 मई को कोलकाता में होना था. इसे 58 मुकाबले के बाद 9 मई को स्थगित कर दिया गया.
IPL 2025 को फिलहाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, इंडिया के इंग्लैंड दौरे के बाद टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले खेले जा सकते हैं, जिनमें प्लेऑफ्स के मैच और दर् लीग मैच शामिल हैं। भारतीय टीम को 6 जून को इंग्लैंड के दौरे पर निकलना है।
लखनऊ में RCB VS LSG मैच के लिए जिन दर्शकों ने टिकट खरीदें, उन लभी के पैसे रिफंड किए जाएंगे। वह चाहे आनलाइन मोड हो या आफलाइन। बोर्ड दोनों माध्यम से रिफंड की प्रक्रिया को अपनाएगा।
Updated on:
9 May 2025, 12:52 PM IST
Published on:
9 May 2025, 12:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.