Raja Bhaiya Bhanvi Singh News: जानिए, कौन हैं भानवी सिंह? जिनकी वजह से राजा भैया मुश्किल में पड़ गए हैं। उन्होंने राजा भैया से तलाक का क्या कारण बताया था?
Raja Bhaiya Bhanvi Singh News: उत्तर प्रदेश की कुंडा सीट से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में पेश होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में राजा भैया की पत्नी ने दावा किया कि राजा भैया के पास अवैध और प्रतिबंधित विदेशी हथियारों का खतरनाक जखीरा मौजूद है। शिकायत में भानवी सिंह ने आरोप लगाया कि राजा भैया के पास ऑटोमेटिक राइफल्स और अन्य खतरनाक हथियार मौजूद हैं। भानवी का कहना है कि ये हथियार ना केवल जन सुरक्षा बल्कि देश की आंतरिक शांति के लिए भी बड़ा खतरा बन सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके खुद के लाइसेंसी हथियार भी उनसे जबरन छीन लिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी भानवी सिंह हैं। 10 जुलाई, 1974 को बस्ती में उनका जन्म हुआ था। बस्ती और लखनऊ में उनकी शिक्षा हुई। 1995 में उनकी शादी भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से हुई थी।
दोनों के 4 बच्चे जिनमें शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह 2 बेटे और 2 बेटियां राघवी, बृजेश्वरी सिंह हैं। राजा भैया की उम्र करीब 25 साल शादी के समय थी। दोनों के रिश्तों में दरार आना कुछ साल से शुरू हुआ। इसी कारण भानवी पति से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रह रही थीं।
बता दें कि राजा भैया और भानवी के बीच तलाक का मामला भी चल रहा है। उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक के लिए नवंबर, 2022 में अर्जी दी थी। इस दौरान उन्होंने राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का आरोप लगाया था।