लखनऊ

दुनिया की 17वीं सबसे ताकतवर महिला, जिनसे मिलते थे ‘भगवान’, कौन हैं ये चित्रा, जानिए इनकी कहानी

Chitra Ramkrishna चित्रा रामाकृष्णा कोई छोटा-मोटा नाम नहीं है। 1963 में जन्मी चित्रा रामाकृष्णा 1992 में बने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना करने वाली टीम में शामिल थीं। यह गिनी चुनी उन महिलाओं में शामिल हैं जो विश्व में स्टॉक एक्सचेंज के क्षेत्र में बड़े पदों पर रही हैं। फॉर्चून जैसी मैग्जीन में चित्रा रामाकृष्णा को विश्व की 17वें नंबर की सबसे शक्तिशाली महिला बताया गया था। चित्रा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तीसरी प्रमुख रही हैं।

2 min read
Feb 13, 2022

Chitra Ramkrishna: विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में 17वें स्थान पर रहीं हैं। चित्रा रामाकृष्णा ने हिमालय पर विचरण करने वाले एक अज्ञात योगी के मार्गदर्शन में कई बड़े पदों पर लोगों की नियुक्तियां की थी। उन्होंने अज्ञात योगी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की जानकारियां साक्षा की है। योगी के कहने पर चित्रा ने आनंद सुब्रमण्यम नाम के एक व्यक्ति को बड़े पद पर तैनाती करते हुए 5 करोड रुपए का वेतन दिया था। चित्रा पर आरोप हैं कि सीईओ के तौर पर काम करते हुए अज्ञात योगी से स्टॉक एक्सचेंज वित्तीय, परिणामों, कारोबारी योजना, डिविडेंड की जानकारी साझा की थी। सेबी ने चित्रा सहित कई अधिकारियों के खिलाफ जुर्माना लगाया है।

चित्रा रामाकृष्णा है बड़ा नाम

Chitra Ramkrishna चित्रा रामाकृष्णा कोई छोटा-मोटा नाम नहीं है 1963 में जन्मी चित्रा रामाकृष्णा 1992 में बने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना करने वाली टीम में शामिल थीं। यह गिनी चुनी उन महिलाओं में शामिल हैं जो विश्व में स्टॉक एक्सचेंज के क्षेत्र में बड़े पदों पर रही हैं। फॉर्चून जैसी मैग्जीन में चित्रा रामाकृष्णा को विश्व की 17वें नंबर की सबसे शक्तिशाली महिला बताया था। चित्रा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तीसरी प्रमुख रही हैं।

सेबी ने की कार्यवाई

सेबी ने कार्रवाई करते हुए चित्रा को तीन साल के लिए स्टॉक एक्सचेंज मार्केट में काम करने से रोक दिया है, साथ ही अवकाश भत्ते के 1.54 करोड रुपए जप्त करने व 2.83 करो रुपए बोनस रोकने के लिए आदेश दिए गए हैं। सेबी ने अपने 190 पेज के आदेश में 338 बार अज्ञात व्यक्ति का जिक्र किया है। चित्रा इस अज्ञात व्यक्ति को शिरोमणि कहकर संबोधित करते हैं। करीब 308 करोड़ की सकल बाजार पूंजी वाले देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज की सीईओ किसी योगी से ईमेल पर संवाद करती थी। 2018 में सेबी को दिए गए बयान में चित्रा ने बताया था कि वह योगी परमहंस नाम के व्यक्ति से संवाद करती थी जो हिमालय में विचरण करते हैं। जिनसे 20 साल से वह संपर्क में है और आध्यात्मिक शक्ति व मार्गदर्शन लेती हैं।

Updated on:
13 Feb 2022 01:11 pm
Published on:
13 Feb 2022 11:18 am
Also Read
View All