Neha Singh Rathore: नेहा सिंह राठौर की शादी लोगों के लिए चर्चा का विषय बनीं हैं। बड़ी संख्या में लोग नेहा के पति हिमांशू सिंह के विषय में जानना चाहते हैं।
विधानसभा चुनाव में यूपी में का बा गाकर चर्चा में आई नेहा सिंह राठौर की शादी यूपी में हुई है। शादी के बाद एक बार नेहा सिंह चर्चा में आ गई हैं। लखनऊ से 21 जून को यूपी के अंबेडकर नगर के हिमांशू सिंह की पत्नी बनकर यूपी की बहू बन गईं हैं। नेहा सिंह राठौर की शादी हीड़ी पकड़िया निवासी सूर्यकांत सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह से हुई। नेहा सिंह की शादी बहुत ही सामान्य और सादगी से की है। नेहा की सगाई पिछले साल हो गयीं थी और जून 2021 में शादी होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से उनकी होने वाली सास उषा सिंह का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी शादी टाल दी गई थी। नेहा सिंह राठौर पहले बिहार और फिर यूपी विधान सभा चुनाव में यूपी में का बा गीत गाकर काफी चर्चा में रही हैं।
कौन हैं नेहा सिंह राठौर के पति हिमांशु सिंह
नेहा सिंह के पति हिमांशु सिंह अंबेडकर नगर के महरुआ के हीड़ी पकड़िया के निवासी है। इनके पिता सूर्यकांत सिंह प्रयागराज में टाटा कैमिकल फर्टिलाइजर कंपनी में सीनियर सेल्स ऑफिसर पद पर तैनात थे। इन दिनों अब पेंट का कारोबार करते हैं। हिमांशु ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई अकबरपुर से किया है, फिर प्रयागराज चले गए जहां से ग्रेजुएशन करने के बाद सिबिल सर्विस की तैयारी करने दिल्ली चले गए। 2018 से वह दिल्ली में एक कोचिंग से जुड़े है और लेखन का कार्य करते हैं। पढ़ाई के बाद हिमांशू और नेहा का रिश्ता जुड़ा।
नेहा सिंह का यूपी से है पुराना नाता
लोकगायिका नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ की रहने वाली हैं। लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से की है। कानपुर विश्वविद्यायल से ग्रैजुएशन किया हैं। जानकारी के अनुसार वह 2018 से भोजपुरी गाने की शुरुआत की थी। पने गीतों के माध्यम से न केवल सरकार से सवाल उठाती हैं बल्कि सामाजिक मुद्दे और शिक्षा जगत पर आधारित तरह तरह के गीत लिखकर गाती भी हैं।