लखनऊ

CM योगी को गोली मारने की धमकी देने वाले तनवीर अहमद खान को मिली जमानत, कोर्ट ने रखी ये शर्त

हाईकोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कभी भी शर्तों का उल्लंघन हुआ तो वह जमानत निरस्त करने का आधार मान लिया जाएगा...
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2020, 9:37 AM IST
CM योगी को गोली मारने की धमकी देने वाले तनवीर अहमद खान को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने रखी ये शर्त
CM योगी को गोली मारने की धमकी देने वाले तनवीर अहमद खान को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने रखी ये शर्त

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले बिहार पुलिस कांस्टेबल तनवीर अहमद खान की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट ने उसके मुकदमे का फैसला होने या 2 साल तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी। कांस्टेबल तनवीर अहमद खान की जमानत अर्जी पर यह आदेश जस्टिस सिद्धार्थ ने दिया। जस्टिस सिद्धार्थ ने निर्देश दिया कि जमानत पर रिहा होने के दौरान तनवीर मुकदमे के ट्रायल में अपना पूरा सहयोग करेगा। साथ ही न तो साक्ष्य से कोई छेड़छाड़ करेगा और न ही गवाहों पर किसी प्रकार का दबाव बनाएगा। तनवीर को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त न हेने के भी कोर्ट ने निर्देश दिये हैं। हाईकोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कभी भी शर्तों का उल्लंघन हुआ तो वह जमानत निरस्त करने का आधार मान लिया जाएगा।

3 मई को हुई थी गिरफ्तारी

आपको बता दें कि तनवीर के खिलाफ यूपी में गाजीपुर के दिलदारनगर थाने में आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। जिसपर उसे 3 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। याची तनवीर का कहना था कि उसने फेसबुक पर पोस्ट नहीं डाली थी। जैसे ही उसे पता चला और वह इसे पढ़ पाता, उससे पहले ही वह पोस्ट उसकी वॉल से डिलीट कर दी गई। साथ ही घटना के समय वह बिहार में ड्यूटी पर था। कोर्ट ने दाताराम केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर तनवीर की जमानत मंजूर की है।

बिहार से किया था गिरफ्तार

यूपी पुलिस की टीम ने तनवीर को बिहार में नालंदा जिले के दीपनगर थाना से गिरफ्तार किया था। राजगीर के फॉरेस्ट हाउस के पास तैनात बिहार पुलिस के जवान तनवीर खान पर आरोप है कि उसने पिछले महीने 24 अप्रैल को फेसबुक वॉल पर सीएम योगी आदित्यनाथ की गोली मारकर हत्या करने वाली धमकी भरी पोस्ट डाली थी। इसके बाद गाजीपुर के दिलदार नगर थाना क्षेत्र के धनंजय सूर्यवंशी और विशाल पांडेय ने इस मामले में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और तनवीर की गिरफ्तारी हुई।

तनवीर यूपी का रहने वाला

तनवीर खान के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद यूपी पुलिस ने मामले की जांच की, तो खुलासा हुआ कि वह बिहार पुलिस जा वना है और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला स्थित दिलदार नगर थाना क्षेत्र के रकसदा गांव का रहने वाला है। हालांकि वह फिलहाल बिहार पुलिस में तैनात है।

Published on: