लखनऊ

बीजेपी नेता का बयान – पीएम मोदी के सामने कहीं नहीं ठहरते राहुल-अखिलेश, वजह भी गिनाई

बीजेपी का दावा- अबकी बार फिर मोदी सरकार...

2 min read
Aug 04, 2018
बीजेपी नेता ने कहा - पीएम मोदी के सामने कहीं नहीं ठहरते राहुल-अखिलेश, वजह भी गिनाई

लखनऊ. महागठबंधन की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी इस बार भी मोदी फेस के सहारे चुनावी नैया पार करने की जुगत में है। 2014 के आम चुनाव में मोदी मैजिक के सहारे ही बीजेपी ने 282 सीटें जीतकर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। इस बार भी पार्टी उन्हीं के सहारे है। भाजपा महासचिव विजय बहादुर पाठक का कहना है कि अबकी बार (लोकसभा चुनाव 2019) फिर मोदी सरकार ही सत्ता में आयेगी। अखिलेश यादव और राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आसपास नहीं ठहरते।

मोदी सरकार दोबारा सत्ता में क्यों आएगी? एक मीडिया हाउस से बातचीत में पाठक बताते हैं कि बीजेपी की तरह कठिन परिश्रम करने वाली न तो कोई पार्टी है और न ही किसी के पास नरेंद्र मोदी जैसा मेहनती नेता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं, बीजेपी को यूपी में सबसे आगे ले गये हैं।

ये भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019 : अखिलेश यादव की फसल काटने की तैयारी में मायावती!

राहुल-अखिलेश जैसे नेता पीएम के सामने कहीं नहीं ठहरते
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिद्वंदी नेता उनके सामने कहीं नहीं ठहरते। 28 जून को ही पीएम मोदी पूर्वी यूपी में अपनी पहली चुनावी रैली कर चुके हैं, जबकि विरोधी दलों के नेता अभी भी कथित एंटी भाजपा गठबंधन की बात ही कर रहे हैं।

रात दिन काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री
भाजपा नेता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि दूसरे दलों के नेता दूसरे देशों में घूमने के लिये जाते हैं। इसके लिये वो बाकायदा छुट्टी भी लेते हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल के हर दिन कठिन परिश्रम कर रहे हैं। हालांकि, बीजेपी को अभी बहुत कुछ करना बाकी है, जिसके लिये प्रधानमंत्री रात दिन काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ही बीजेपी के चुनावी चेहरा
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में पीएम मोदी की रैलियों का कार्यक्रम तय हो चुका है। रणनीति के तहत प्रधानमंत्री पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गये हैं। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। जुलाई माह में ही वह यूपी की जनता को अरबों की सौगात दे चुके हैं। साथ ही सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचा रहे हैं। वह 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रहे हैं तो हर साल युवाओं को रोजगार देने की बात कर रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में मुकाबला नरेंद्र मोदी और विपक्षी दलों के बीच होगा, यह कहना शायद ही अतिशयोक्ति होगा। प्रधानमंत्री जहां ताबड़तोड़ परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर रहे हैं, वहीं खाते में 15 हजार रुपये, कालाधन, रोजगार, किसानों की दुर्दशा, नोटबंदी और जीएसटी समेत कई मुद्दों को लेकर विपक्षी दल बीजेपी को घेरने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019 : बीजेपी इन दलित सांसदों का काट सकती है टिकट, ये है वजह
Published on:
04 Aug 2018 05:18 pm
Also Read
View All