लखनऊ

रेड जोन वाले न हों निराश, खुलेंगी शराब की दुकान, इन तीन बातों का रखें ध्यान

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने रविवार को बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एकल आबकारी की दुकानों को अनुमति दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2020, 9:10 PM IST
Liquor
Liquor

लखनऊ. लॉकडाउन 3 सोमवार चार मई से लागू हो रहा है, लेकिन इस बार इसमें सरकार की ओर से कई रियायतें भी दी गई है। ग्रीन, ऑरेंज व रेड जोन में प्रदेश को जिलों को बांटने के बाद सरकार ने कामकाजी गतिविधियों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें आबकारी विभाग से जुड़े निर्देश भी शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने रविवार को बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एकल आबकारी की दुकानों को अनुमति दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा दी गई अनुमति के तहत सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाए और भीड़ न लगने दी जाए।

हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट को छोड़ बाकी जगह खुलेंगी दुकान- आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव

ग्रीन व ऑरेंज जोन के लिए तो निर्देश स्पष्ट है। लेकिन रेड जोन में रह रहे लोगों में असमंजस की स्थिति बरकरार है। आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी ने इस पर स्थिति साफ की है। रेड जोन वाले जिलों में भी शराब की दुकानें खुल सकेंगी, लेकिन हॉटस्पॉट व कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को छोड़कर। आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी ने इस पर बताया कि जिन जिलों में भी जो हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट एरिया होंगे, उसके भीतर की कोई दुकान नहीं खुलेगी बल्कि उसके बाहर की दुकानें खोली जा सकेगी। साथ ही पीएम द्वारा आदेशित दो गज की दूरी का पालन करते हुए दुकान के बाहर गोले बनाए जाएंगे। एक बार में एक दुकान पर केवल पांच ग्राहकों की ही लाइन में दिखेंगे। सरकार द्वारा जेसै निर्देश दिए गए हैं कि एकल आबकारी की दुकान ही खुल सकेगी। इसके अनुसार क्षेत्र में एक शराब की दुकान खुलेंगी। साथ ही ध्यान दिया जाएगा कि उस दुकान के ईर्द-गिर्द कोई अन्य दुकान व किसी भी तरह की दुकान न हों।

यह जिलें हैं रेड जोन में -

उत्तर प्रदेश के 20 जिले रेड जोन में हैं। सर्वाधिक संक्रमित मामलों के साथ राजधानी लखनऊ, आगरा व कानपुर नगर इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। जोन में हैं। इनके अतिरिक्त मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मेरठ, सहारनपुर, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अमरोहा, संत कबीर नगर, रामपुर, बरेली, मथुरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर रेड जोन में शामिल हैं।

तीन बातों का रखें ध्यान-

- शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी
- हर दुकान के बाहर 2 गज की दूरी पर गोले बनाए जाएंगे जिससे सोशल डिस्टेंस मेंटेन रहे
- एक बार में एक दुकान पर सिर्फ 5 ही ग्राहक लाइन में खड़े हो सकेंगे

Updated on:
3 May 2020, 9:10 PM IST
Published on: