1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के परिवार को 50 लाख की दी मदद, अखिलेश-प्रियंका ने भी कहा यह

। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को राष्ट्र सदैव याद रखेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 3 May 2020, 7:41 PM IST

ashutosh sharma

ashutosh sharma

लखनऊ. सीएम योगी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ में 21 राष्ट्रीय रायफल्स के शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांसनायक दिनेश के शौर्य को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को राष्ट्र सदैव याद रखेगा। शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा बुलन्दशहर के गांव परवाना, तहसील सियाना के रहने वाले थे। रविवार को वह आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन 3 में खुलेंगे दफ्तर, लेकिन यह कर्मी नहीं जा पाएंगे वहां, सीएम योगी ने दिए आदेश

50 लाख की आर्थिक सहायता का किया ऐलान-

सीएम योगी शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के परिवार को 50 रुपए लाख का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की है। साथ ही एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की गई है। कर्नल आशुतोष की स्मृति में उनके पैतृक गांव में ‘गौरव द्वार’ का निर्माण भी किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना ने अपनी शौर्यता का परिचय देते हुए कश्मीर के हंदवाड़ा में 2 आतंकियों को मारकर, एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम किया है। हमले में 2 अफसर, 3 जवानों का शहीद होना अत्यंत दुखद है. शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना एवं अमर शहीदों को शत-शत नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि।

ये भी पढ़ें- कोरोना संक्रमण के बीच आई राहत भरी खबर, यूपी में हर चौथा कोरोना मरीज हो रहा स्वस्थ, इन जिलों में घट रही संक्रमितों की संख्या

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया शोक-

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों का सामना करते हुए हमारी सेना के उच्च अधिकारियों समेत 5 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर दुख की इस घड़ी में शहीदों के परिजनों को साहस दे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश