जनवरी के शुरूआत के दस दिनों तक मौसम वैसे का वैसे ही रहेगा।
करिश्मा लालवानी
लखनऊ. बदलते मौसम औऱ सर्द हवाओं के बीच लखनऊ की आबोहवा देखने लायक है। मौसम विज्ञान जेपी गुप्ता ने बताया कि जनवरी के शुरूआत के दस दिनों तक मौसम वैसे का वैसे ही रहेगा। हो सकता है इसके बाद शहर की आबोहवा में थोड़ा बदालाव आए। यानि कि ठंड इसके बाद बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर से कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा और कोहरा भी कम हो सकता है।
साल का पहला दिन देगा कुछ राहत
जाहिर है 25 दिसम्बर से ठंड बढ़ गयी है। इसके पहले मौैसम में हल्का बदलाव देखने को मिलता था। सुबह हल्की धूप के साथ गर्मी, तो शाम में ठंड लगती थी। लेकिन क्रिसमस की शाम मौसम में बदलाव देखने को मिला। इसके बाद से 5 जनवरी तक मौसम का यही हाल रहेगा। हां, ये है कि न्यू इयर यानि कि साल का पहला दिन कुछ राहत देगा।
कोहरे की वजह से गाड़ी चलाने में दिक्कत
5 जनवरी के बाद रातें ठंडी हो सकती हैं। कोहरा बढ़ जाने की वजह से सड़कों पर चहल पहल भी कम हो गयी। अचानक कोहरा छाने से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। अगर ट्रैफिक लगा हो, तो जो वाहन बढ़ रहे थे, उन्हें दिक्कत हो रही थी। कोहरे की वजह से थोड़ा सा भी आगे देख पाना मुश्किल हो रहा था। इससे गाड़ी चलाने में भी परेशानी हो रही। हाइवे पर भी रातों को रेंगते देखा गया।
31 दिसम्बर की रात सबसे ठंडी
बताया गया है कि 31 दिसम्बर की रात सबसे ठंडी रात होगी। तापमान 6 डिग्री तक जा सकता है लेकिन 1 जनवरी को मौसम में हल्का सा फेरबदल होगा। थोड़ी धूप होगी। इस दिन तापमान दिन में 22 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस होगा। वहीं दो जनवरी को तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और रात का 7 डिग्री सेल्सियस होगा। लेकिन इसके बाद 3 जनवरी को फिर से हल्की धूप की राहत मिलेगी। धूप खिलेगी औऱ तापमान बढ़ेगा।