लखनऊ

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर महिला का दावा, ‘एक लड़के ने गोला दागा फिर हुआ विस्फोट’

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में एक पड़ोस की महिला ने बड़ा दावा किया है। महिला का कहना है कि पटाखा मालिक के लड़के ने फैक्ट्री के गेट पर पटाखा दगाया और फिर वहां से भाग गया।

2 min read
Aug 31, 2025
लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, PC- IANS

लखनऊ : लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में हुए विस्फोट मामले में एक महिला ने बड़ा दावा किया है। महिला ने कहा कि एक लड़का आया था, जिसने गोला दागा और उसके बाद तेज धमाका हुआ। इस विस्फोट में महिला का घर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में स्थानीय महिला रईस बानो ने कहा, "जब घटना हुई थी, वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। उसका (फैक्ट्री मालिक) लड़का गोला दगाकर भागा था। वह गोला दगाकर घर नहीं पहुंचा कि इतने देर में धमाका हो गया।"

ये भी पढ़ें

पटाखा फैक्ट्री में हादसा : विस्फोट में जल गया फैक्ट्री मालिक आलम और पत्नी की मौत, कई घायल

महिला ने बताया कि धमाके के कारण उसके खुद के घर में काफी नुकसान हुआ है। लड़की की शादी के लिए रखे कई हजार रुपए और सामान जल गया।

बता कें दि रविवार को लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। कई लोग घायल हो गए और कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है। फिलहाल अब तक 2 लोगों की मौत की सूचना है। धमाका इतना शक्तिशाली का था कि आसपास के करीब 5 मकानों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार, रविवार को करीब 12 बजे गुडंबा थाना इलाके के बेहटा गांव में एक मकान के अंदर विस्फोट हुआ।

अधिकारियों का कहना है कि आलम के घर में संचालित पटाखा फैक्ट्री की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि यह कहीं अवैध तरीके से तो नहीं चल रही थी।

विस्फोट के बाद बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते के लखनऊ प्रभारी हनुमान प्रसाद ने आईएएनएस से कहा कि जांच के दौरान पटाखा बनाने वाले बारूद के बारे में ही जानकारी मिली है। बड़ी मात्रा में यहां विस्फोट पदार्थ था, इसी कारण सिर्फ यह मकान नहीं, बल्कि आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल जांच में कोई और संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में अंजलि राघव की कमर टच करने पर पवन सिंह ने मांगी माफी, एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री छोड़ने की कही थी बात
Updated on:
31 Aug 2025 07:50 pm
Published on:
31 Aug 2025 06:00 pm
Also Read
View All
बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला: आरोपियों ने कच्चे अंडे फेंके, धक्का-मुक्की हुई, अखिलेश ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

CM योगी बोले- अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों के प्रति हिंसा जरूरी

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड मामले पर सियासी पारा हाई: डिप्टी CM बोले- दोषियों को फांसी के तख्ते तक ले जाएंगे

‘बकरीद के दिन मेरे बेटे की बलि दे दी, अब असद की लाश मेरे सामने चाहिए’, सूर्या की मां की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार

हिन्दू लड़के सूर्या की हत्या पर सियासत तेज, मायावती ने जताई चिंता, डिप्टी सीएम बोले- हत्यारा कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा