लखनऊ

महिला जज को धक्का मारा और निकाल दिया रेस्टोरेंट से बाहर! पति को परिणाम भुगतने की धमकी; गाली…

Uttar Pradesh News: महिला जज को धक्के मारकर रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया। उनके पति को परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। सिर्फ मामूली सी बात पर पूरा विवाद हुआ।

2 min read
Sep 07, 2025
गोवा में उत्तर प्रदेश की महिला जज के साथ बदसलूकी। फोटो सोर्स-Ai

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की एक महिला जज के साथ गोवा में बदसलूकी की गई। महिला जज को धक्का दिया गया। साथ ही उनके पति को धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें

अब राशिद की खैर नहीं! 2 बच्चों के बाप ने 8 महीनों तक लगातार 11 साल की बच्ची से की दरिंदगी; वीडियो भी बनाया

रेस्टोरेंट में महिला जज के साथ बदसलूकी

विवाद गोवा के होटल में पार्किंग को लेकर हुआ। पुलिस की माने तो घटना शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे हुई। जब सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और उनके पति गोवा में समुद्र के पास एक रेस्टोरेंट में गए थे।

महिला जज और और उनके पति को दी गई धमकी

अपनी शिकायत में न्यायिक अधिकारी ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट के सुरक्षाकर्मियों ने उनके और उनके पति के साथ दुर्व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। इसके बाद आरोपी कर्मचारियों ने पार्किंग के मुद्दे पर उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया।

मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR


रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के खिलाफ धारा 74 (महिला की शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 351 (3) (आपराधिक धमकी) के साथ BNS की धारा 3 (5) (सामान्य इरादे) के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस ने रात करीब 10 बजे FIR दर्ज की।


दंपति पर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को गाली देने का आरोप

इसके बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने भी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद न्यायिक अधिकारी और उनके पति के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई। रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने शिकायत में आरोप लगाया गया कि दंपति ने रेस्टोरेंट के 2 कर्मचारियों को गाली दी। साथ ही उन्हें गलत तरीके से रोका। धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना) और BNS की धारा 3 (5) (साझा इरादे) के तहत मामले में FIR दर्ज की गई।

मामले में जांच जारी

पुलिस की माने तो रेस्टोरेंट के पास "पेड पार्किंग" की जगह को लेकर विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि दंपति को कार पार्क करने के लिए जगह नहीं मिली। इसी को लेकर कर्मचारियों और दपति के बीच बहस हुई। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

‘जिंदा रहना चाहती हो तो दो 500 करोड़’, महिला जज से मांगी गई रंगदारी; खूंखार डाकू…

Updated on:
07 Sept 2025 01:58 pm
Published on:
07 Sept 2025 01:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर