लखनऊ

CM Yogi vs Akhilesh Yadav: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आगे आएं अखिलेश, 2027 में फिर बनेगी डबल इंजन सरकार: योगी

UP politics: लखनऊ में आयोजित कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के समर्थन में आगे आने की अपील की। उन्होंने 2027 में भाजपा की डबल इंजन सरकार की वापसी का दावा करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला और विकास व रामराज्य को सरकार की उपलब्धि बताया।

3 min read
Feb 17, 2026
योगी का अखिलेश को खुला संदेश: श्रीकृष्ण जन्मभूमि का समर्थन करें, 2027 में भाजपा की बड़ी जीत तय (फोटो सोर्स : WhatsApp News Group)

CM Yogi Urges Akhilesh to Support Shri Krishna Janmabhoomi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के समर्थन में आगे आने की सलाह देते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की और बड़ी जीत का दावा किया। एक निजी समाचार चैनल के कॉन्क्लेव में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2022 से अधिक सीटों के साथ भाजपा-नीत “डबल इंजन” सरकार दोबारा सत्ता में आएगी।

ये भी पढ़ें

UP Bureaucracy Dominates: यूपी में अफसरशाही पर सवाल, नेता प्रतिपक्ष बोले-थानेदार नहीं उठाते विधायकों के फोन

“नियत साफ होती तो केदारेश्वर मंदिर में जाता”

इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर के संभावित निमंत्रण पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यदि अखिलेश यादव ने मंदिर शुद्ध भावना से बनवाया होता तो मैं अवश्य जाता। फिर भी देर आए दुरुस्त आए,मैं उन्हें बधाई देता हूं।” उन्होंने जोड़ा कि अखिलेश को अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर भी आगे आना चाहिए, इससे उन्हें जनसमर्थन मिलेगा।

2027 को लेकर पूरा भरोसा

सीएम योगी ने कहा कि 2027 को लेकर कोई संशय नहीं है। “भाजपा 2022 से अधिक सीटें जीतेगी और डबल इंजन सरकार फिर बनेगी।” उन्होंने ‘ट्रिपल-टी’,टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी मॉडल ने उत्तर प्रदेश को नई पहचान दी है। उनके अनुसार, मजबूत जनसमर्थन के साथ सरकार विकास की रफ्तार को और तेज करेगी।

“यूपी की बदली पहचान ही सबसे बड़ी उपलब्धि”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पहचान बहाल करना उनकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। “आज युवाओं को पहचान के लिए भटकना नहीं पड़ता, किसान समृद्ध हो रहे हैं, श्रमिक आत्मनिर्भर बन रहे हैं और महिलाओं में सुरक्षा का भाव है। प्रदेश आर्थिक प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।” उन्होंने इसे “सच्चा रामराज्य” बताया, जहां बिना भेदभाव हर वर्ग को उसका अधिकार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण केवल प्रतीक नहीं, बल्कि रामराज्य की अवधारणा का आधार है। “केवल मंदिर बनाना पर्याप्त नहीं होता; जमीन पर बदलाव दिखना चाहिए,यही डबल इंजन सरकार की ताकत है कि जो वादा करती है, उसे निभाती है।”

सपा और कांग्रेस पर तीखे हमले

सीएम योगी ने सपा के ‘पीडीए’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह “परिवार विकास प्राधिकरण” है। उनके अनुसार, यह एक परिवार के विकास के लिए बना ढांचा है। उन्होंने कांग्रेस और सपा को 2027 में राजनीतिक झटका मिलने की भविष्यवाणी भी की।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि “धारणा ही वास्तविकता बनती है” और आरोप लगाया कि विपक्ष देश और प्रदेश को लेकर नकारात्मक दृष्टिकोण रखता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “डूबते जहाज का कप्तान वही बनता है जो उसे आसानी से डुबो दे।”

महाराजा सुहेलदेव और स्मारक राजनीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने आक्रमणकारी गाजी को दंडित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल गाजी का महिमामंडन करते हैं और सुहेलदेव के स्मारक का विरोध करते हैं। उन्होंने गर्व जताया कि भाजपा सरकार ने बहराइच में सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाया और आजमगढ़ में उनके नाम से विश्वविद्यालय स्थापित किया।

“बुलडोजर और ब्रह्मोस पूरक”

सीएम योगी ने कहा, “बुलडोजर और ब्रह्मोस पूरक हैं।” उन्होंने बुलडोजर को कानून-व्यवस्था और माफिया पर कार्रवाई का प्रतीक बताया, तो ब्रह्मोस को भारत की सामरिक ताकत का संकेतक कहा। उनके अनुसार, उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे नेटवर्क विकसित कर रहा है और निवेश के नए अवसर पैदा कर रहा है।

ओवैसी और हैदराबाद पर टिप्पणी

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के संदेश ने भाजपा की स्थिति मजबूत की है। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में उनकी कोई राजनीतिक जमीन नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की नजर अब हैदराबाद पर है और वहां भी राजनीतिक विस्तार होगा।

राष्ट्रीय प्रतीकों पर सख्त संदेश

‘वंदे मातरम’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय गीत और स्वतंत्रता का मंत्र है। राष्ट्रीय प्रतीकों, संविधान निर्माताओं और क्रांतिकारियों का अपमान स्वीकार्य नहीं है। “राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान या तिरंगे का अपमान राष्ट्र-विरोधी आचरण है, जिसे भारत स्वीकार नहीं करेगा।”

पाकिस्तान और वैश्विक मंच

सीएम योगी ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। “जब पाकिस्तान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाता, तो वैश्विक मंचों पर शिकायत करता है।” उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के बराबर भी नहीं है।

ये भी पढ़ें

Congress Protest: मनरेगा बचाओ महासंग्राम: कांग्रेस का विधानसभा घेराव, भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

Also Read
View All

अगली खबर