लखनऊ

योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, लखनऊ में समारोह की भव्य तैयारी, PM Modi भी होंगे शामिल

Yogi Adityanath New Chief Minister पूरा लखनऊ भगवामय है। सड़कें और चौराहे भाजपा के झंडे से पटे पड़े हैं। गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी ने भाजपा और सहयोगी पार्टियों के 275 सदस्यों ने सर्वसम्मति से योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। योगी करीब 37 साल बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने का इतिहास रचने जा रहे हैं। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ सीएम पद की शपथ लेंगे।

2 min read
Mar 24, 2022
Yogi

पूरा लखनऊ भगवामय है। सड़कें और चौराहे भाजपा के झंडे से पटे पड़े हैं। गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी ने भाजपा और सहयोगी पार्टियों के 275 सदस्यों ने सर्वसम्मति से योगी आदित्य नाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। योगी करीब 37 साल बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने का इतिहास रचने जा रहे हैं। उनकी ताजपोशी का गवाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 50 हजार से अधिक मेहमान बनेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को शाम चार बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी आएंगे। इसके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी सहित करीब 49 नामचीन कंपनियों के मालिक भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

फूलों से सजे हैं मंदिर

शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर राजधानी लखनऊ को विशेष रूप से सजाया संवारा गया है। तिरंगे की रोशनी से सजे चौक चौराहे, दुकानों पर भगवा रंग से लहराते झंडे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के बड़े बड़े कटआउट, फूलों से सजे मंदिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार की तस्कीद करते दिखाई दे रहे हैं। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा समेत अन्य जिलों में भी यही नजारा है।

रचेंगे इतिहास

सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 1985 में कांग्रेस ने यह कारनामा कर दिखाया था जब 1980 के बाद प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा आई थी।

डिप्टी सीएम मौर्य को मिल सकता है मौका

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री रहे केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा मौका मिल सकता है। हालांकि वे कौशांबी के सिराथू से विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। कुल 45 मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की तैयारी है।

माया, प्रियंका और अखिलेश को न्योता

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनाईक, भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) की अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष के अलावा मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा टाटा ग्रुप के एन चन्द्रशेकरन, अम्बानी ग्रुप के मुकेश अम्बानी, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, मह्द्रिरा ग्रुप के आन्नद महिंद्रा जैसे बड़े उद्योगपति शामिल होंगे।

Updated on:
25 Mar 2022 07:13 am
Published on:
24 Mar 2022 05:53 pm
Also Read
View All