एमएलसी क्षेत्र वाराणसी में चुनाव के लिए बृजेश सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। अब चुनाव में तीन उम्मीदवार ही शेष बचे हैं। अब वाराणसी एमएलसी क्षेत्र में उमेश यादव सपा से, सुदामा पटेल भाजपा से और अन्नपूर्णा सिंह निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में रह गए हैं। दूसरी ओर जयराम पांडेय लोकदल से उम्मीदवार थे, उनका पर्चा खामियों की वजह से निरस्त कर दिया गया है। भाजपा और समाजवादी पार्टी की ओर से भी एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां जोर शोर से जारी हैं।