यूपी चुनाव 2022 में अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव जीता। और तब से ही संशय हो रहा था कि वह करहल रखेंगे या आजमगढ़। बताया जा रहा है कि, समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कहने पर अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आज जिस तरह से लोकसभा पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है उससे साफ हो गया है कि अब वह प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय रहना चाहते हैं।