लखनऊ

योगी आदित्यनाथ का यूपी विधान परिषद से इस्तीफा, हर व्यक्ति हैरान

Yogi Adityanath resigns योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधान परिषद से अपना इस्तीफा दे दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव जीते। और पहली बार विधायक बने है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2022, 5:04 PM IST
योगी आदित्यनाथ का यूपी विधान परिषद से इस्तीफा, हर व्यक्ति हैरान
योगी आदित्यनाथ का यूपी विधान परिषद से इस्तीफा, हर व्यक्ति हैरान

योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधान परिषद से अपना इस्तीफा दे दिया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव जीते। और पहली बार विधायक बने है। राज्य में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने वाले आदित्यनाथ 25 मार्च को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आदित्यनाथ 2017 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुने गए थे।

सुभावती शुक्ला को योगी ने हराया

एक साधु से राजनेता बने, योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहरी निर्वाचन क्षेत्र से अपने पहले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराकर 1,03,390 के अंतर से जीत दर्ज की। यह पहली बार है जब आदित्यनाथ विधायक चुने गए हैं।

भाजपा गठबंधन ने पाए 41.29 फीसद वोट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 403 सदस्यीय विधानसभा में 255 सीटें जीतकर 41.29 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करके विजयी हुई। समाजवादी पार्टी को 111 और राष्ट्रीय लोक दल को आठ जबकि कांग्रेस को सिर्फ दो और बसपा को एक सीट मिली थी। 1985 के बाद यह पहला मौका है जब कोई सत्तारूढ़ दल राज्य में सत्ता बरकरार रखने में सफल रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे कई दिग्गज

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

Published on: