लखनऊ

‘2017 से पहले डरती थी बेटियां, गुंडों का था बोलबाला’, सपा शासन के लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम योगी का सीधा हमला

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सपा सरकार पर करारा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले 'देख समाजवादियों, डर रही है बेटियां' का माहौल था और सत्ता के संरक्षण में गुंडे प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे थे।
2 min read
Sep 23, 2026
CM Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (PC: ANI)

Yogi Adityanath SP Rule Law And Order Attack: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर एक बार फिर करारा हमला बोला। सीएम योगी ने 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सपा सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में ‘देख समाजवादियों, डर रही है बेटियां’ का माहौल था और सत्ता के संरक्षण में गुंडे माहौल बिगाड़ रहे थे।

2017 से पहले का माहौल था डरावना

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले की स्थिति बहुत बुरी थी। कहावत चल पड़ी थी- ‘देखा सिपाइया, बिटिया घबराई’। सपा सरकार के गुंडों और अपराधियों की वजह से माहौल इतना खराब हो गया था कि लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। सभी को अपनी बहन-बेटियों की चिंता सताती रहती थी। प्रदेश के कई जनपद ऐसे थे जहां बेटियों की पढ़ाई संकट में थी। संसाधनों की कमी थी, स्कूल और कॉलेज ना के बराबर थे। जो थे भी, वे सुरक्षित नहीं थे। सपा के गुंडे उन्हें परेशान करते थे और जबरदस्ती उठाकर ले जाते थे।

महिलाओं के लिए आज उपलब्ध सुविधाएं

सीएम योगी ने वर्तमान सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज महिला कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई, विवाह योग्य होने पर विवाह की व्यवस्था, रोजी-रोटी के संकट में संबल, बुजुर्ग अवस्था में पेंशन और कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था की गई है। बेसिक एजुकेशन से लेकर उच्च शिक्षा तक हर प्रकार की सुविधा हर बेटी, बहन और नारी के लिए उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म पर शुभ मंगल योजना के तहत जन्म से लेकर स्नातक तक 25,000 रुपये दिए जाते हैं। बेटी शादी योग्य होने पर मुख्यमंत्री की ओर से डेढ़ लाख रुपये की सहायता दी जाती है। बेसिक शिक्षा में प्रवेश पर दो यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, स्वेटर और जू ते उपलब्ध कराए जाते हैं। यह सुविधा बेटे और बेटी दोनों के लिए है। आज एक करोड़ 60 लाख बच्चों को ये सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं एक करोड़ 10 लाख परिवारों को सालाना 12,000 रुपये पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

विकास और सुरक्षा का दावा

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि 2017 के बाद प्रधानमंत्री की योजनाओं से बेटियों को आजादी मिली है। अब हर बेटी सुरक्षित महसूस करती है और शिक्षा से लेकर रोजगार तक हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। योगी आदित्यनाथ के इस संबोधन को सपा शासन की तुलना में वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने वाला माना जा रहा है।

Updated on:
23 Sept 2026 08:46 pm
Published on:
23 Sept 2026 06:35 pm