लखनऊ

दीवाली पर कानून व्यवस्था को लेकर योगी सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात त्योहार पर सुरक्षा केलिए पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
2 min read
• •
Oct 16, 2017
Yogi instructed officials about law and order in Lucknow up Hindi news

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार रात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे दीवाली पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करें। इसके साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव के नजरिए से भी सभी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेताया कि इन मौकों पर कोई भी अप्रिय घटना होने पर संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने धान खरीद के लिए भी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी रविवार रात जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग कर रहे थे। उनका मुख्य जोर कानून व्यवस्था और धान खरीद पर रहा। कहा है कि दीवाली से लेकर छठ तक पूरी मुस्तैदी बरती जाए। कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जाए। थानेवार संदिग्ध व्यक्तियों को सूचीबद्ध कर उनकी निगरानी की जाए।

मुख्यमंत्री ने व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने बैठक में यातायात व्यवस्था को सुधारने के भी निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाई जा सके। साथ ही आकस्मिक घटनाओं को रोकने के लिए शहरों में खुले स्थान चिन्हित कर वहां पटाखों की बिक्री कराए जाने के निर्देश दिए। बस्तियों में पटाखों की दुकानों एवं गोदामों को कतई संचालित न होने दिया जाए। मुख्यमंत्री ने डॉयल 100 के वाहनों की निरंतर पेट्रोलिंग व पुलिस की पैदल गश्त कराए जाने का भी निर्देश दिया। जिससे पूरे माहौल को निगरानी में रखा जा सके और किसी को भी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने धान खरीद केंद्रों पर सभी इंतजाम किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितताओं पर कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अब तक हुई खरीद के बारे में जानकारी भी ली। बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य सचिव राजीव कुमार, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Updated on:
16 Oct 2017 01:01 pm
Published on:
16 Oct 2017 01:01 pm
Also Read
View All
विधानसभा से पहले राज्यसभा में शक्ति परीक्षण: 10 सीटों का चुनाव, एक सीट का पेच, यूपी में सियासी घमासान

‘इंडिया’ गठबंधन पूरी तरह से फ्लॉप एक्सपेरिमेंट, मंत्री दानिश आजाद अंसारी बोले- एक घिसी-पिटी कहानी को आगे बढ़ाने की कोशिश

‘जब भगवान बुलाते हैं, तभी कोई व्यक्ति आता है’, CM योगी के राम मंदिर वाले बयान पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

अखिलेश यादव के बयान पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- ‘उन्हें पता है सपा एक भी सीट नहीं जीत पाएगी, तो EVM पर भरोसा कैसे करेंगे?

Shahin Bano Death Row: शाहीन बानो की मौत पर शैलेन्द्र तिवारी का बड़ा आरोप, बीईओ पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग