28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जब भगवान बुलाते हैं, तभी कोई व्यक्ति आता है’, CM योगी के राम मंदिर वाले बयान पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Reaction On CM Yogi Statement: सीएम योगी आदित्यनाथ के राम मंदिर समारोह के निमंत्रण को लेकर दिए बयान पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। सपा प्रमुख ने कहा कि भक्ति और आस्था के अनुसार भगवान जब बुलाते हैं, तभी कोई व्यक्ति आता है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshul Mehra

•

Sep 28, 2026

akhilesh-yadav-reaction-yogi-ram-mandir-invitation-statement

सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव। फोटो सोर्स-IANS

Akhilesh Yadav Reaction On CM Yogi Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव को राम मंदिर समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था। अखिलेश यादव ने इस पर आस्था और भक्ति का हवाला देते हुए अपनी बात रखी।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

सीएम योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “भक्ति और आस्था कहती है कि जब भगवान बुलाते हैं, तभी कोई व्यक्ति आता है।” अखिलेश यादव के इस बयान के बाद राम मंदिर और उनके अयोध्या जाने को लेकर सियासी चर्चा फिर तेज हो गई है।

योगी के बयान के बाद आया अखिलेश का जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर अखिलेश यादव को लेकर बयान दिया था। इसी संदर्भ में पूछे गए सवाल पर सपा अध्यक्ष ने सीधे तौर पर अपने रुख को भक्ति और आस्था से जोड़ते हुए जवाब दिया। राम मंदिर को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच पहले भी अलग-अलग मुद्दों पर बयानबाजी होती रही है। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 27 सितंबर को अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम में सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि राम मंदिर के शिलान्यास और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में आमंत्रण के बावजूद दोनों दलों के नेता शामिल नहीं हुए। मुख्यमंत्री ने इसके पीछे वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया था।

अतुल प्रधान बोले- समाजवादी भगवान राम को मानते हैं

योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी लोग भगवान को मानते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी भगवान के नाम पर वोट नहीं मांगते। अतुल प्रधान ने कहा कि अगर भगवान को सबसे ज्यादा कोई मानता है तो समाजवादी लोग मानते हैं। उनके मुताबिक, समाजवादी भगवान में आस्था रखते हैं, लेकिन भगवान के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं करते।

सपा विधायक ने भाजपा पर भगवान के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि BJP के लोग भगवान के नाम पर वोट मांगते हैं और उनके यहीं पर चंदा चोरी करते हैं। इसी के साथ उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चंदे को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। अतुल प्रधान ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम की नाव पर बैठकर भाजपा देश और प्रदेशों में सरकारें बनाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान और भगवान श्रीराम के साथ सबसे ज्यादा छल भाजपा के लोगों ने किया है।

अतुल प्रधान ने अपने बयान में राम मंदिर से जुड़े चंदे और चढ़ावे का भी जिक्र किया। उन्होंने भाजपा पर ‘चंदा चोरी’ और ‘चढ़ावा चोरी’ के आरोप लगाए। सपा विधायक ने कहा कि इन मामलों को लेकर भाजपा की छवि पर सवाल उठे हैं।

राम मंदिर को लेकर बढ़ी सियासी बयानबाजी

योगी के बयान के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बयान के जरिए उन्होंने राम मंदिर और भगवान राम को लेकर भाजपा की राजनीति पर सवाल उठाए हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग