
ओपी राजभर। फोटो सोर्स-IANS
Uttar Pradesh News:समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ईवीएम पर भरोसा नहीं करने वाले बयान को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता है कि सपा एक भी सीट नहीं जीत पाएगी, इसलिए वह ईवीएम पर भरोसा नहीं कर सकते। राजभर ने यह भी कहा कि सपा की सरकार बनने वाली नहीं है और अखिलेश यादव को किसी पर भरोसा नहीं है, यहां तक कि अपने चाचा पर भी नहीं।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमीन से जुड़े मामलों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भूमि माफिया पार्टी है। यह भारतीय जमीन पार्टी है, जो भूमि हड़पने में सबसे आगे है। फिर भी, किसानों को मुआवजा देने की बात आती है तो वे भेदभाव करते हैं। हमारी मांग है कि अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के लिए सर्किल रेट को वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप बढ़ाया जाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते थे कि इतने हजार एकड़ जमीन उन्होंने माफियाओं से मुक्त की है। वो कितने हजार एकड़ है, कोई बता दे हमें आप 84,000 हेक्टेयर जमीन, जो आपने माफियाओं से वापस ली है, कब्जा मुक्त कराया है, तो फिर इंडस्ट्री वहीं लगाइए। इंडस्ट्री क्यों नहीं लगा रहे हैं आप? आप क्यों किसानों की जमीन छीन रहे हो? और अगर आप जमीन ले रहे हो उद्योगों के गलियारे के लिए, तो आपको सर्किल रेट बढ़ाकर मार्केट वैल्यू देनी चाहिए।
अखिलेश ने कहा कि अगर औद्योगिक गलियारे के लिए किसानों की जमीन ली जा रही है तो उन्हें जमीन का उचित मूल्य मिलना चाहिए। इसके लिए सर्किल रेट बढ़ाकर बाजार मूल्य के हिसाब से भुगतान करने की मांग उन्होंने रखी।
दरअसल, 10 सितंबर को लखनऊ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा था कि समाजवादी पार्टी ईवीएम के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि मैंने पहले भी कहा है कि भले ही समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीत जाए, तब भी वह ईवीएम के खिलाफ है।
Updated on:
28 Sept 2026 03:09 pm
Published on:
28 Sept 2026 02:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
