लखनऊ

मुनव्वर राणा के बयान पर बोले योगी के मंत्री- एनकाउंटर में मारे जाएंगे भारतीयों के खिलाफ खड़े होने वाले लोग

यूपी सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि जो लोग उत्तर प्रदेश छोड़ने की बात कह रहे हैं वो समझ लें कि अब इसका वक्त आ चुका है
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jul 2021, 12:48 PM IST
up_minister-anand_swaroop_shukla.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. योगी सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मशहूर शायर मुनव्वर राणा को लेकर एक विवादित टिप्पणी है, जो सोशल मीडिया में हैशटैग 'क्या बोल गए योगी के मंत्री' ट्रेंड हो रही है। बीते दिनों मुनव्वर राणा ने कहा था कि योगी आदित्यनाथ अगर दोबारा यूपी के सीएम बनेंगे तो यह मान लेंगे कि अब यूपी मुसलमानों के लिए रहने लायक नहीं है और वह यूपी छोड़ देंगे। उनके इसी बयान का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि कि जो भी लोग भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे, उन्हें एनकाउंटर्स में मार गिराया जाएगा।

यूपी के बलिया में पत्रकारों से बातचीत में यूपी सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा, 'मुन्नवर राणा उन लोगों में से एक हैं, जो 1947 के बंटवारे के बाद भारत में रुक गए थे और भारत को अंदर से तोड़ने की साजिश रचने वालों में शामिल रहे। ऐसे में जो भी लोग भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे, वह एनकाउंटर में मारे जाएंगे। जो लोग यूपी छोड़ने की बात कह रहे हैं वो समझ लें कि अब इसका वक्त आ चुका है।'

मुनव्वर का दर्द 24 करोड़ लोगों का दर्द है : कांग्रेस प्रवक्ता
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि मुनव्वर राणा का जो दर्द है, वह उत्तर प्रदेश के 24 करोड़ सभी जाति और धर्म के लोगों का दर्द है। भाजपा सरकार और उनके मुखिया सत्ता में बैठने के बाद जनकल्याण और विकास करने के बजाय सिर्फ धर्म और जाति की राजनीति कर रहे हैं। लोगों को बांट कर असल मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। ऐसे व्यक्ति से अगर प्रदेश के लोग नफरत नहीं करेंगे तो क्या करेंगे?

Updated on:
21 Jul 2021, 12:48 PM IST
Published on: