लखनऊ

योगी सरकार-2 का 25 को पूरा हो रहा पहला साल, योगी ने तोड़े ये रिकॉर्ड

Yogi Government completed first year on 25 March : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 का 25 मार्च को एक साल पूरा हो रहा है। योगी लगातार सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2023, 7:31 AM IST
yogi.jpg

योगी सरकार 2.0 का पहला साल 25 मार्च को पूरा होगा। प्रदेश भर में भाजपा इसे उत्सव के रूप में मनाएगी। इस दिन योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में लगातार 6 साल छह दिन तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड बनाएंगे। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसी दिन मुख्यमंत्री प्रदेश मुख्यालय पर अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियां बताएंगे। वहीं, जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा गठबंधन ने 273 सीटें जीती थीं। योगी ने दूसरे कार्यकाल के लिए 25 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और 50 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। 25 मार्च को योगी सरकार 2.0 का पहला साल पूरा हो रहा है। दूसरी ओर, योगी ने 19 मार्च 2017 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस लिहाज 25 मार्च को योगी कार्यकाल के छह साल छह दिन पूरे हो जाएंगे।

बीजेपी 255 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में आयी थी
प्रवक्ता के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री अपने प्रभार वाले जिले में मौजूद रहेंगे। वहां वह मुख्यमंत्री की प्रेस कान्फ्रें‍स के बाद संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। उनके साथ क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे बीजेपी सरकार के छह साल के दौरान कराए गए विकास कार्यों को गिनाएंगे। जिन जिलों में प्रभारी मंत्री उपस्थित नहीं होंगे, वहां सांसद, राज्य सभा सदस्य, विधायक या विधान परिषद् सदस्य अथवा बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रेस कान्फ्रें‍स आयोजित करेंगे।

लखनऊ में मुख्यमंत्री करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस
भाजपा प्रवक्ता ने बताया, "अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह पर एक तरफ जहां मुख्यमंत्री खुद लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, वहीं जिलों में प्रभारी मंत्रियों के नेतृत्व में पत्रकार वार्ता की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राजधानी में आयोजित होने वाली प्रेस कान्फ्रें‍स में आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीएम अपनी सरकार की छह साल की उपल‌ब्ध‌ियां बताएंगे।

Published on: