लखनऊ

योगी के स्कॉलरशिप कार्यक्रम पर दानिश आजाद का बयान, बोले- युवाओं की शिक्षा को आगे बढ़ा रही सरकार

उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम को लेकर मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने योगी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप छात्रों को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने में मदद कर रही है, जबकि पहले देरी से मिलने पर दिक्कत होती थी।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
UP News
मंत्री दानिश आजाद अंसारी (ANI Photo)

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह दिन प्रदेश के युवाओं और जेन-जी छात्रों के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप छात्रों के सपनों को पूरा करने की दिशा में रास्ता है। दानिश ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि तब छात्रवृत्ति मार्च-अप्रैल में आती थी और कई बार इसके नहीं मिलने से बच्चों को एडमिट कार्ड तक नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार युवाओं को अच्छी शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए काम कर रही है। इस साल चौथी बार मुख्यमंत्री खुद युवाओं के बीच पहुंचकर छात्रवृत्ति देंगे।

दानिश आजाद ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने छात्रवृत्ति और फीस वापसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं को अपनी शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। इस अवसर के लिए आभार व्यक्त करने के लिए, उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं की ओर से मैं हम सभी के नेता माननीय योगी आदित्यनाथ जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

असीम अरुण ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इसी दिन से इस साल की छात्रवृत्ति बांटने की शुरुआत हो रही है। असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं के लिए लगातार समय दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब अधिकारी मुख्यमंत्री से दो कार्यक्रमों के लिए समय मांगते हैं तो मुख्यमंत्री चार कार्यक्रम आयोजित करने की बात कहते हैं। उनके मुताबिक युवाओं के लिए मुख्यमंत्री का समय और संसाधन हमेशा उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी बेटियों और बेटों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आज से इस साल की छात्रवृत्ति का वितरण शुरू हो रहा है। मैं माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।

योगी बोले, 4.60 लाख छात्रों को मिला पैसा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज आप सभी के लिए साल 2026-27 की छात्रवृत्ति का वितरण शुरू हो रहा है। आप सभी यहां एकत्र हुए हैं, इसलिए मैं सभी युवा साथियों का हार्दिक अभिनंदन और बधाई देता हूं। यह सिर्फ शुरुआत है। आज हम सीधे 4,60,000 छात्रों के खातों में राशि भेज रहे हैं। जैसे ही हमने बटन दबाया, पैसा सीधे छात्रों के खातों में भेज दिया गया। यह राशि 148 करोड़ रुपये है। लेकिन यह यहीं तक सीमित नहीं रहेगी।

Updated on:
03 Oct 2026 01:09 pm
Published on:
03 Oct 2026 11:26 am