लखनऊ

गोलगप्पे खाने के हैं शौकीन तो घर में ऐसे बनाएं पानीपुरी

- गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद हैं गोलगप्पे
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2021, 6:18 PM IST
1_9.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. अगर आपको गोलगप्पे खाने के शौकीन हैं तो आप अपने घर में में आसानी से गोलगप्पे बना सकते हैं और जितना चाहे उतना खा सकते हैं। अगर आप यही गोलगप्पे बाजार में खाएंगे तो आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे और कम गोलगप्पे खा पाएंगे। गोलगप्पे आज के समय में सभी को काफी पसंद है। महिलाएं घर में भी आसानी से आटे के गोलगप्पे बना सकती हैं। आटे के गोलगप्पे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। अक्सर आपने यह देखा होगा कि लड़कियां गोलगप्पे खाना ज्यादा पसंद करती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लड़कियां गोलगप्पे खाना क्यों पसंद करती है।

लड़कियों को गोलगप्पे बहुत पसंद होते हैं, खट्टे में लड़कियों की जान बसती है। हर लड़की को गोलगप्पे पसंद नहीं होते। खट्टे के लिए मनुष्य मात्र का अनुराग बड़ा पुराना है। चटपटा देख किसकी जीभ नहीं बहने लगती? गोलगप्पे सहज, सुलभ, सर्वव्यापी हैं। इसलिए लड़कियां उनके गिर्द पाई जाती हैं।

ऐसे बनाएं गोलगप्पे

आप गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले आटा, सूजी, नमक आदि अच्छे से मिला लें और इसमें तेल भी मिलाएं। इसके बाद इन सभी चीजों को हथेलियों से रगड़ें। ऐसा करने से तेल अच्छी तरह से मिक्स हो जाएगा। इसके बाद थोड़ा पानी मिलाएं। आपको पानी डालकर सख्त आटा गूंथना होगा। आटा गूंथने के बाद इसे 20 मिनट तक ढककर रख दें। 20 मिनट बाद इसे फिर से गूंथ लें। ऐसा करने से आटा चिकना बन जाएगा। इसके बाद लोई बनाकर बेल लें। लोई बनाने के बाद एक नम कपड़े से 5 मिनट इसे ढक लें। 5 मिनट बाद इसे गर्म तेल में तल लें। इस आसान तरीके में आप घर में ही गोलगप्पे बनकर तैयार कर सकेंगे।

गर्भवती महिलाओं की ज्यादा पसंद हैं गोलगप्पे

गर्भवती महिलाओं को चटपटी चीजें को खाने का बहुत मन करता है। इसलिए महिलाएं पापड़ी, गोलगप्पे और चटनी ज्यादा खाती हैं। महिलाओं के मासिक धर्म के समय आने से पहले चटपटी चीजें को खाने शुरू कर देती है। खासकर खट्टी चीजें जैसे की गोलगप्पे, पापड़ी, आम का आचार, ईमली का पानी पीने या सेवन से समय पर मासिक धर्म होता है।

Updated on:
4 Mar 2021, 6:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप