पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कई तरह के मसालों की पैदावार की जाती है। इनमें से लगभग हर मसाले के औषधीय गुणों का अपना महत्व होता है। इन्हें खाने से किसी न किसी तरह का फायदा जरूर होता है। अगर आप सुबह खाली पेट चाय पी रहे हैं तो सबसे अधिक अदरक का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि आप सुबह सबसे पहले अदरक वाली चाय जरूर पीते है। इस लिए अब अदरक के बारे में ही बात करते हैं। चाय के साथ अदरक के इस्तेमाल से आपके शरीर से कई बीमारियां दूर होती है। इसे मसाले के साथ ही साथ औषधि में भी गिना जाता है। भारत और चीन में तो इसे बतौर दवाई बनाने के लिए उगाया जाता था। लेकिन अब मार्केट में नकली अदरक बिकने का भी दावा किया जाने लगा है। इन्हें पहचानना काफी मुश्किल है लेकिन मार्केट में कारोबारी कम दाम में नकली अदरक धड़ल्ले से बेच रहे हैं। लोग भी चंद रुपयों को बचाने के चक्कर में नकली अदरक खरीद लेते हैं।