महासमुंद

धुआंधार बारिश से 9 लाख क्विंटल धान की हो रही बर्बादी, मौसम ने किसानों की बढ़ाई मुसीबत… अब तक नहीं हुआ उठाव

CG News: मौसम में बदलाव आने के साथ अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश होती है तो फड़ों में खुले आसमान के नीचे रखा धान भीगना तय है।

2 min read
mahasamund.jpg

Mahasamund News: जिले के उपार्जन केंद्रों से 9 लाख 17 हजार क्विंटल धान का उठाव होना बाकी है। डीओ जारी नहीं होने के कारण धान का परिवहन नहीं किया जा सका है। बारिश की संभावना को देखते हुए समितियों को नुकसान होने का डर सता रहा है। सोमवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। बाद दिनभर आसमान में बादल मंडराते रहे। रात को तेज हवा चली। परसवानी और तुमगांव में भी धान भीगने की खबर है। हर साल धान के परिवहन में देरी होती है।

इससे समितियों को नुकसान होता है। जिले में इस वर्ष 182 उपार्जन केंद्र में कुल 112 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। लिमिट बढ़ने से रिकार्ड धान की खरीदी हुई। अब डीओ जारी नहीं होने से उपार्जन केंद्रों में धान पड़ा हुआ है। समितियों को सूखत की चिंता सता रही है। जानकारी के मुताबिक धान खरीदी के 72 घंटे के भीतर धान उठाव का प्रावधान है। फिर भी डेढ़ महीने के बाद भी शत-प्रतिशत धान का उठाव नहीं हुआ है।

इधर, मौसम में भी लगतार परिवर्तन हो रहा है। जिससे समितियों की चिंता बढ़ती जा रही है। सरायपाली और बसना क्षेत्र के खरीदी केंद्रों में उठाव की गति धीमी है। समिति द्वारा धान का शीघ्र परिवहन की मांग की जा रही है। दूर-दराज के गांव में धान का उठाव ज्यादा प्रभावित हुआ है। धान की नमी भी अब कम होती जा रही है। सहकारी समिति संघ के अध्यक्ष तुलाराम ने बताया कि कुछ केंद्रों में आज धान भीग गया है। पिथौरा और तुमगांव में अच्छी बारिश हुई है। मोटा धान का ही डीओ कटा है। सरना धान का डीओ नहीं कट रहा है। डीएमओ राहुल अंड्रस्कर ने बताया कि समितियों को मौसम को देखते हुए तिरपाल से धान को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हल्की बूंदाबांदी
महासमुंद में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह बदली छाए रहने के बाद दोपहर में धूप खिली रही। हालांकि, 20 मार्च तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए महासमुंद के आस-पास के समितियों में धान को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल से कवर किया गया है। जिससे धान का भीगने बचाया जा सके।

उठाव की गति धीमी

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी फरवरी के पहले सप्ताह तक की गई। खरीदी के दौरान तेजी से धान का परिवहन हो रहा था। इसके बाद गति धीमी हो गई है। डीओ जारी नहीं होने से समितियां भी परेशान हैं। वर्तमान में 9 लाख क्विंटल धान उपार्जन केंद्रों में रखा हुआ है। समय पर परिवहन नहीं होता है तो बारिश होने पर धान भीग जाएगा।

Published on:
19 Mar 2024 02:08 pm
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता