महासमुंद

CG NEWS: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार…

CG NEWS: आबकारी विभाग की सुस्ती और लापरवाही के चलते जहां महासमुंद जिले के 19 गांव अवैध शराब के खिलाफ लामबंद होकर महापंचायत करने वाले हैं। वहीं आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2024, 12:06 PM IST
CG NEWS

CG NEWS: महासमुंद जिले में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि टीम ने सोमवार को ग्राम देवरी में छापामार कार्रवाई की। राकेश पटेल के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में 35 नग हिरन छाप पाउच कुल 7 लीटर ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

CG NEWS: जानें पूरा मामला

इसी तरह गश्त के दौरान बोईरगांव (थाना कोमाखान) एक व्यक्ति आबकारी के वाहन को देखकर मौके से भाग गया। पीछा करने पर वह पकड़ में नहीं आया। मौके पर एक प्लास्टिक बोरी में 75 नग हिरण छाप पाउच कुल 15 लीटर ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब जब्त की गई। (CG NEWS) दोनों प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2), 36, 59 (क) के तहत कार्रवाई की गई।

40 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

सिंघोड़ा पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री करते एक व्यक्ति को गिरतार किया। उसके कब्जे से 40 लीटर शराब कीमती 8 हजार रुपए को जब्त की गई। (CG illicit liquor) सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। इसके तहत समस्त थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार गश्त पेट्रोलिंग कर मुखबिरों को सजग कर अवैध शराब निर्माण परिवहन कर कार्रवाई की जा रही है।

गांव-गांव में बढ़ गई अवैध शराब की बिक्री

CG NEWS: थाना सिघोड़ा पुलिस ने 18 सितंबर 2024 को एक व्यक्ति धरम सिंग सिदार पिता सादराम सिदार (45) परसकोल थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद को पकड़ा। (CG illicit liquor) उसके कब्जे से कुल 40 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 8000 रुपए को जब्त की गई।

थाना सिंघोड़ा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। (CG NEWS) ज्ञात हो कि अवैध शराब की बिक्री बढ़ गई है। पुलिस की सख्ती के बाद भी गांव-गांव में शराब की बिक्री अवैध तरीके से की जा रही है।

Updated on:
19 Sep 2024, 12:06 PM IST
Published on: